Move to Jagran APP

Magh Purnima 2023: शुभ योग में करें माता लक्ष्मी की आराधना, जानें पूजा का समय और नियम

Magh Purnima 2023 हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा के माता लक्ष्मी आर चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन अद्भुत संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन पूजा का समय और शुभ मुहूर्त।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 28 Jan 2023 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 05:47 PM (IST)
Magh Purnima 2023: शुभ योग में करें माता लक्ष्मी की आराधना, जानें पूजा का समय और नियम
Magh Purnima 2023: इस समय करें माता लक्ष्मी की पूजा।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Magh Purnima 2023: माघ मास अपने अंतिम चरणों में है। किसी मास का अंतिम दिन पूर्णिमा के दिन होता है। ऐसे में माघ मास का समापन 5 जनवरी 2023 माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2023 Date) के साथ हो रहा है। हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार माघ मास में पवित्र नदी में स्नान करने से आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। इस विशेष दिन पर माता लक्ष्मी की विशेष उपासना का भी विधान है। इस दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन एवं ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा अत्यंत दुर्लभ योग में मनाई जाएगी। आइए जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और नियम।

loksabha election banner

माघ पूर्णिमा शुभ योग और समय

वर्ष 2023 में माघ पूर्णिमा के दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आयुष्मान योग दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद सौभाग्य योग्य प्रारंभ हो जाएगा। इन शुभ योग में माता लक्ष्मी की उपासना करने आर्थिक रूप से उन्नति प्राप्त होती है और सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

माघ पूर्णिमा पर करें इन नियमों का पालन

  • पूर्णिमा तिथि के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करते समय काले रंग का वस्त्र भूलकर भी धारण न करें। ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

  • इस विशेष दिन पर अपना मन एकाग्र रखकर ही देवी-देवताओं की उपासना करें। नकारात्मक भाव को अपने मन में उत्पन्न न होने दें। ऐसा करने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

  • माघ पूर्णिमा के दिन इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसा होने से माता लक्ष्मी चौखट पर आकर भी वापस लौट जाती हैं।

  • इस दिन घर के बड़े बुजुर्ग, माता-पिता, ब्राह्मण और गरीब का अपमान भूलकर भी ना करें। ऐसा करना व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकता है और जीवन में धन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.