विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Dev Mantra : इन मंत्रों के प्रयोग से सूर्य देव को करें प्रसन्न, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकार होंगे दूर

By Ritesh SirajEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 04:52 PM (IST)

Surya Dev Mantra सूर्य देवता की कृपा से व्यक्ति को जीवन में हमेशा ही उच्च पद वैभव समृद्धि और मान ...और पढ़ें

इन मंत्रों के प्रयोग से सूर्य देव को करें प्रसन्न, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकार होंगे दूर
इन मंत्रों के प्रयोग से सूर्य देव को करें प्रसन्न, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकार होंगे दूर

Surya Dev Mantra : सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवता तथा समर्पित है। इसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। इस दिन सूर्य उपासना से जीवन में खुशहाली और ऊर्जा का आगमन होता है। भगवान सूर्य के पुत्र शनिदेव महराज जी हैं। सूर्य की उपासना से शनि प्रकोप से भी बचा जा सकता है। सूर्य देवता की कृपा से व्यक्ति को जीवन में हमेशा ही उच्च पद, वैभव, समृद्धि और मान सम्मान प्राप्त होता है। इसलिए रविवार के दिन श्रद्धा भाव से सूर्य की उपासना करनी चाहिए। सूर्य को प्रसन्न करने के कुछ सरल मंत्र और इनके लाभ। इसे रविवार को व्रत रखने वालों को जानना चाहिए।

सूर्य देव के मंत्र

ऊं घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्यः

ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा

ऊं ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:

ऊं ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ऊं

ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ऊं सूर्याय नमः

ऊं घृणि सूर्याय नमः

सूर्य मंत्र के लाभ

सूर्य मंत्र का जाप करते समय लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए इससे लक्ष्मी का आगमन होता है।

भगवान सूर्य को आत्मा का हिस्सा माना जाता है। सूर्य मंत्र के जाप से आत्मा का शुद्धिकरण होता है।

सूर्य मंत्र के जाप से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकार दूर होता है।

सूर्य के मंत्र का नियमित जाप करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य मंत्र का जाप करते समय अर्ध्य देना बहुत ही लाभकारी माना गया है। 

अवश्य करें ये उपाय

रविवार के दिन सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए गुड़, लाल पुष्प, तांबा और गेहूं आदि का दान करें।

रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना करना चाहिए और अगर संभव हो तो रविवार का व्रत भी रखें।

रविवार के दिन माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए इससे आपका सूर्य मजबूत होगा।

सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार को एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।