Move to Jagran APP

Sawan 2021 Mahakaleshwar Ki Yatra : उज्जैन के महाकालेश्वर की यात्रा, इसके दर्शन मात्र से सारे दुख दूर हो जाते हैं।

Sawan 2021 Mahakaleshwar Ki Yatra आज शाम उज्जैन में भगवान शिव पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। इस यात्रा को देखने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंच रहे हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को महाकाल की पालकी निकलती है।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 03:27 PM (IST)
उज्जैन के महाकालेश्वर की यात्रा, इसके दर्शन मात्र से सारे दुख दूर हो जाते हैं।

Sawan 2021 Mahakaleshwar Ki Yatra : आज सावन मास का पहला सोमवार है। देश भर के सभी शिवालयों में भगवान शिव की पूजा धूमधाम से की जा रही है। आज शाम उज्जैन में भगवान शिव पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। इस यात्रा को देखने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंच रहे हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को महाकाल की पालकी निकलती है। आज के दिन राजाधिराज भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार पूरे नगर का चक्कर लगाते हैं। यह यात्रा रामघाट पर पंरपरागत पूजन के बाद वापस मंदिर लौट जाती है। महाकाल के साथ बैंड, घोड़े, हाथी और भजन कीर्तन करते हुए भक्तगण सवारी में शामिल होते हैं। 

loksabha election banner

भगवान शिव चंद्रमौलेश्वर स्वरूप की यात्रा

आज राजाधिराज महाकाल अपने भक्तों को चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का दर्शन कराते हैं। पालकी में सवार चंद्रमौलेश्वर का विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा। पालकी मुख्य द्वार से निकलती है। जहां पर बाबा महाकाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया जाता है। इसके बाद महाकाल प्रमुख मार्गों से होते हुए शिप्रा नदी के तट रामघाट पहुंचते हैं। वहां पर मां शिप्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इसके बाद सवारी वापस मंदिर लौट जाती है।

महाकाल की सवारी

पहली सवारी : 25 जुलाई दिन सोमवार

दूसरी सवारी : 01 अगस्त दिन सोमवार

तीसरी सवारी : 08 अगस्त दिन सोमवार 

चौथी सवारी : 15 अगस्त दिन सोमवार

पांचवी सवारी : 22 अगस्त दिन सोमवार

शाही सवारी  : 29 अगस्त दिन सोमवार

उज्जैन में भगवान शिव की सवारी प्रत्येक सोमवार को निकलती है। जिसमें भगवान की विधि विधान से पूजा की जाती है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.