Move to Jagran APP

Karwa Chauth Puja Samagri List 2022 करवा चौथ की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Karwa Chauth Puja Samagri List 2022 करवा चौथ के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। महिलाएं इसकी तैयारी जोरों शोरों से कर रही हैं। अगर आप भी इस बार करवा चौथ का व्रत रख रही है तो जान लें कि कौन-कौन सी चीजें थाली में रखना है जरूरी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 09:46 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 09:20 AM (IST)
Karwa Chauth Puja Samagri List 2022 करवा चौथ की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें

नई दिल्ली, Karwa Chauth Puja Samagri List 2022:  करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और माता करवा से अपनी पति और परिवार के लम्बी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पूजा पाठ करती हैं और व्रत कथा का श्रवण करती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है और रात को चंद्र देव के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन करवा चौथ की थाली का बहुत अधिक महत्व है। इसका इस्तेमाल करके ही पूजा की जाती है। जानिए करवा चौथ की थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए।

loksabha election banner

करवा चौथ की थाली में जरूर रखें ये चीजें

करवा

करवी चौथ में मिट्टी का करवा सबसे जरूरी चीज मानी जाती है। बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसे लाकर इसमें चावल को पीस घोल बना लें और इसके चारों ओर लगा दें।  अगर मिट्टी नहीं है, तो पीतल से बना करवा भी इस्तेमाल करना शुभ होता है। 2 करवा होना जरूरी है।

दीपक

मिट्टी से बने 1-2 दीपक ले लें। इसके अलावा आटा से बना भी एक दीपक शामिल करें।

छलनी

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को देखने के बाद पति को देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।

कांस की तीलियां

करवा चौथ के दिन कांस की तीलियों का भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हें करवा के बने छेद में लगाया था। इस्तेमाल करने के बाद इन्हें रख लिया जाता है और गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाते समय शिखा पर इन्हें लगाया जाता है।

पानी के लिए लोटा

भगवान चंद्रमा को अर्घ्य करने के लिए थाली में एक लोटा जल भी जरूर रख लें। इसके साथ ही थोड़ा सा पानी गिलास में रख लें। जिसे पीकर ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है।

सिंदूर

थाली में सिंदूर जरूर शामिल करें। इसे चंद्रमा को अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही पूजा करने के बाद पति पत्नी की मांग में भरता है।

मिट्टी की पांच डेलियां

मिट्टी की पांच डेलियों को गौरी जी के रूप में पूजा जाता है। करवा चौथ की पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल भी जरूर करें।

अक्षत

चंद्र द्रव को चढ़ाने के लिए अक्षत भी शामिल करें। थोड़ा सा अक्षत एक करवा में थोड़े से भर दें। इसके साथ ही एक सिक्का और थोड़ी सा आटे की लोई डाल दें।

मिठाई

चंद्र देव की पूजा करने के साथ करवा में डालने के लिए मिठाई जरूर मांगा लें।

Pic Credit-Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.