Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2022 Date Time: करवा चौथ इस समय होगा चंद्रोदय, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग

Karwa Chauth 2022 Date And Time करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। जानिए करवा चौथ की तिथि मुहूर्त और महत्व।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:27 PM (IST)
Karwa Chauth 2022 Date Time: करवा चौथ इस समय होगा चंद्रोदय, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली, Karwa Chauth 2022: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं पवित्र करवा चौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पति की लम्बी आयु और परिवार के कल्याण के लिए रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और फिर चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत तोड़ती हैं।

loksabha election banner

करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय, भगवान गणेश के साथ चंद्र देव की पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है कि इस शाम चंद्र देव की पूजा करने के साथ अर्घ्य देने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, योग और महत्व।

करवा चौथ तिथि और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Tithi and Muhurat)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रारंभ - 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी समाप्त - 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

पूजा का शुभ मुहूर्त - 13 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 15 मिनट तक।

करवा चौथ पर चंद्रोदय समय - 13 अक्टूबर रात 08 बजकर 19 मिनट पर

उपवास का समय- 13 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक

करवा चौथ 2022 का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat)

अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त- शाम 04 बजकर 17 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक

करवा चौथ 2022 पर बनने वाले योग

इस साल करवा चौथ पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन रोहिणी और कृतिका नक्षत्र के साथ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। ऐसे में इस दिन पूजा अर्चना और व्रत रखने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी।

रोहिणी नक्षत्र - 13 अक्टूबर शाम 06 बजकर 41 मिनट से 14 अक्टूबर रात 08 बजकर 47 मिनट तक

कृत्तिका नक्षत्र - 12 अक्टूबर शाम 05 बजकर 10 मिनट से 13 अक्टूबर शाम 06 बजकर 41 तक

सिद्धि योग - 12 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 13 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक

व्यातिपात योग - 13 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 14 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक।

करवा चौथ का महत्व (Karwa Chauth Importance)

करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। यह व्रत उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद की पूजा अर्चना करने के बाद व्रत खोलती है। यह व्रत तड़के 4 बजे से ही शुरू हो जाता है।

Pic Credit-  Freepik

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.