Move to Jagran APP

Kannada Hanuman Jayanti 2022: कन्नड हनुमान जयंती आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Hanuman Jayanti 2022 In Kannada हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व कर्नाटक तेलंगाना आदि राज्यों में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विधिवत पूजा की जाती है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 09:42 AM (IST)
Kannada Hanuman Jayanti 2022: कन्नड हनुमान जयंती आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
Hanuman Jayanti In Knnada: कन्नड हनुमान जयंती आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

नई दिल्ली, Hanuman Jayanti 2022: मार्गशीर्ष माह के दौरान शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को भी हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को हनुमान व्रतम के नाम से भी जाना जाता है। कन्नड़ हनुमान जयंती मुख्य रूप से कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करने का विधान है। हिंदू कैलेंडर की बात करें, तो हनुमान जयंती कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और चैत्र मास के शुक्ल पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। वहीं वहीं कन्नड कैलेंडर के अनुसार, अगहन मास की त्रयोदशी तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। जानिए कन्नड हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

loksabha election banner

कन्नड हनुमान जयंती 2022 शुभ मुहूर्त (Kannada Hanuman Jayanti 2022 Shubh Muhurat)

कन्नड़ हनुमान जयंती 5 दिसंबर 2022, सोमवार को है। द्रिक पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 05 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 06 दिसंबर 2022 को सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

कन्नड हनुमान जयंती 2022 पूजा विधि

  • इस दिन स्नान आदि करने के बाद साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान हनुमान का मनन करते हुए व्रत का संकल्प लें ।
  • घर के बाहर रंगोली बनाएं।
  • अब भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा करें। इसके लिए हनुमान जी को गेंदे या फिर कोई अन्य रंग का फूल और माला चढ़ाएं।
  • सिंदूर, रोली, अक्षत आदि लगाएं।
  • इसके साथ अपनी योग्यता के अनुसार भोग लगाएं और इसके साथ तुलसी की एक पत्ती जरूर रखें।
  • इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर हनुमान चालीसा, हनुमान मंत्र आदि का पाठ करें।
  • अंत में विधिवत आरती करने के बाद भूल चूक के लिए माफी मांग लें।

हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय

मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।

ऊं हं हनुमते नमः:

Pic Credit- instagram/bhagwan_ji_ki_bhakt

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.