विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा पर करें विष्णु चालीसा का पाठ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Published: Tue, 07 Jan 2025 06:33 PM (IST)

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पूर्णिमा तिथि प्रिय है। इस शुभ तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और दान ...और पढ़ें

विष्णु चालीसा के पाठ से मिलते हैं आध्यात्मिक लाभ
विष्णु चालीसा के पाठ से मिलते हैं आध्यात्मिक लाभ

HighLights

  1. पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है।
  2. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
  3. पूर्णिमा व्रत करने से सभी पाप खत्म होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Paush Purnima 2025: हर महीने के अंत में पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की उपसना करने का विधान है। साथ ही विशेष चीजों का दान करना चाहिए। अगर आप जीवन के संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पौष पूर्णिमा के दिन सच्चे मन से विष्णु चालीसा का पाठ करें। इससे सफलता के मार्ग खुलेंगे और करियर में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है।

मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ

  • पौष पूर्णिमा के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है।
  • पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
  • सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • धन लाभ के योग बनते हैं।
  • रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
  • सभी दुख और संकट दूर होते हैं।

।।विष्णु चालीसा का पाठ।।

''दोहा''

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।

कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥

नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।

तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ॥

यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2025 Upay: पौष पूर्णिमा के इन उपाय से चमकेगी फूटी किस्मत, प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी

शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥

सन्तभक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥

पाप काट भव सिन्धु उतारण, कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।

करत अनेक रूप प्रभु धारण, केवल आप भक्ति के कारण ॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा, तब तुम रूप राम का धारा ।

भार उतार असुर दल मारा, रावण आदिक को संहारा ॥

आप वाराह रूप बनाया, हिरण्याक्ष को मार गिराया ।

धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया, चौदह रतनन को निकलाया ॥

अमिलख असुरन द्वन्द मचाया, रूप मोहनी आप दिखाया ।

देवन को अमृत पान कराया, असुरन को छवि से बहलाया ॥

कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया, मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया, भस्मासुर को रूप दिखाया ॥

वेदन को जब असुर डुबाया, कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।

मोहित बनकर खलहि नचाया, उसही कर से भस्म कराया ॥

असुर जलन्धर अति बलदाई, शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ।

हार पार शिव सकल बनाई, कीन सती से छल खल जाई ॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी, बतलाई सब विपत कहानी ।

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी, वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥

देखत तीन दनुज शैतानी, वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी, हना असुर उर शिव शैतानी ॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे, हिरणाकुश आदिक खल मारे ।

गणिका और अजामिल तारे, बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥

हरहु सकल संताप हमारे, कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे, दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥

चाहता आपका सेवक दर्शन, करहु दया अपनी मधुसूदन ।

जानूं नहीं योग्य जब पूजन, होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण, विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।

करहुं आपका किस विधि पूजन, कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण, कौन भांति मैं करहु समर्पण ।

सुर मुनि करत सदा सेवकाई, हर्षित रहत परम गति पाई ॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई, निज जन जान लेव अपनाई ।

पाप दोष संताप नशाओ, भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥

सुत सम्पति दे सुख उपजाओ, निज चरनन का दास बनाओ ।

निगम सदा ये विनय सुनावै, पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥

॥ इति श्री विष्णु चालीसा ॥

यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2025: पूर्णिमा व्रत पर इस विधि से करें पूजा, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।