Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को राशि अनुसार लगाएं इन चीजों का भोग

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:59 AM (IST)

    Janmashtami 2022 Lord Krishna bhog जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को भोग किया जाए तो काफी लाभदायक साबित होता है। इस खास मौके पर कान्हा को ये विशेष भोग जरूर लगाएं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

    Hero Image
    Janmashtami 2022 Lord Krishna bhog: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को राशि के अनुसार लगाएं ये भोग

    नई दिल्ली, Janmashtami 2022 Lord Krishna bhog: अगर जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को भोग और उनका श्रृंगार किया जाए तो काफी लाभदायक साबित होता  है। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानें कि आप अपनी राशि अनुसार कैसे कान्हा को भोग लगाकर उनको खुश कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को देशभर में जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 18 या 19 अगस्त को मनाई जा रही है। वैसे तो जन्माष्टमी आने से पहले ही उनके भक्त तैयारियों में जुट जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है

    राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को लगाएं ये भोग

    मेष राशि- मेष राशि वाले लोग जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को घी का भोग लगा सकते हैं।

    वृष राशि- वृष राशि वाले लोगों के लिए जन्माष्टमी का दिन शुभ हो सकता है। इस दिन आप भगवान को खुश करने के लिए माखन का भोग लगा सकते हैं।

    मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोगों द्वारा भगवान कृष्ण का चंदन से तिलक करना बहुत शुभ माना जाता है। इसी के साथ उन्हें दही का भोग लगाना चाहिए।

    कर्क राशि- कर्क राशि कान्हा को दूध-केसर  का भोग लगाएं। इससे भगवान कृष्ण आपने प्रसन्न होंगे और आपकी हर इच्छा पूरी करेंगे।

    सिंह राशि-  सिंह राशि वाले जातक बाल-गोपाल को कृष्ण जन्माष्टमी माखन और मिश्री का भोग लगाएं।

    कन्या राशि- जन्माष्टमी के दिन कन्या राशि वाले लोग भगवान लड्डू को मावे का भोग चढ़ाएं।

    तुला राशि- तुला राशि के जातक भगवान कृष्ण को देसी घी का भोग लगाएं।

    वृश्चिक राशि- इस दिन इस राशि के जातकों को भगवान को माखन या दही का भोग चढ़ाना चाहिए।

    धनु राशि-  जन्माष्टमी के मौके पर भक्तगण कान्हा को पीले रंग की कोई भी मिठाई चढ़ाएं तो काफी शुभ होगा।

    मकर राशि- भगवान बाल गोपाल को जन्माष्टमी के दिन पूजा में मिश्री का भोग लगाएं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

    कुंभ राशि- इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को बालूशाही का भोग लगाएं।

    मीन राशि-  मीन राशि वाले लोगों के लिए ये जन्माष्टमी काफी शुभ होने वाली है। कान्हा को भोग में बर्फी के साथ केसर चढ़ाएं।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner