विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान विष्णु को पसंद है यह नैवेद्य, भोग लगाने से मिलता है धन-समृद्धि

By kartikey.tiwariEdited By:
Published: Wed, 15 May 2019 04:48 PM (IST)

पूजा से पहले लोग यह जानना चाहते हैं कि भगवान विष्णु को किसका भोग लगाया जाए ताकि वे जल्द प्रसन्न हो जाएं।

भगवान विष्णु को पसंद है यह नैवेद्य, भोग लगाने से मिलता है धन-समृद्धि
भगवान विष्णु को पसंद है यह नैवेद्य, भोग लगाने से मिलता है धन-समृद्धि

सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की मान्यता है। इस दिन भक्त पीले रंग की वस्तुओं का अत्यधिक उपयोग करते हैं। भोग में गुड़ और चना या चने की दाल भगवान विष्णु को अर्पित करते हैं। लेकिन पूजा से पहले लोग यह जानना चाहते हैं कि भगवान विष्णु को किसका भोग लगाया जाए ताकि वे जल्द प्रसन्न हो जाएं।

भगवान विष्णु को लगाएं खीर या हलवे का भोग

श्रीहरि विष्णु को खीर और हलवा बहुत पसंद है। हमारे देश में कई तरह की खीर बनाई जाती है। आप शुद्ध दूध और चावल से बनी खीर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। खीर के अलावा सूजी का हलवा भगवान विष्णु को बेहद पसंद है।

ऐसी मान्यता है कि हर रविवार और गुरुवार को भक्तों को किसी लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर भगवान श्रीहरि के दर्शन करना चाहिए। पूजा करने के बाद लक्ष्मी और नारायण को खीर या सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा भक्त पर बनती है और उसे किसी भी प्रकार के धन-समृद्धि की कमी नहीं रहती है।   

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के भोग

मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम को केसर भात, खीर, धनिए का भोग पसंद है। मिठाई में कलाकंद, बर्फी और गुलाअ जामुन का भोग पसंद हैं, वहीं भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का नैवेद्य बहुत पसंद है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप