Move to Jagran APP

Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Yogini Ekadashi 2023 एकादशी व्रत करने के कई कठोर नियम हैं। इन नियमों का पालन करने से व्रत सफल माना जाता है। अतः एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु इन चीजों का दान करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 10 Jun 2023 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2023 09:42 AM (IST)
Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Yogini Ekadashi 2023: सनातन पंचांग के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी मनाई जाती है। इस प्रकार आज योगिनी एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता पार्वती की पूजा उपासना की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। एकादशी व्रत करने के कई कठोर नियम हैं। इन नियमों का पालन करने से व्रत सफल माना जाता है। अतः एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए राशि के अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

इन चीजों का दान करें

- मेष राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु एकादशी पर गेहूं और गुड़ का दान करें।

- वृषभ राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए योगिनी एकादशी पर चावल और चीनी का दान करें।

- मिथुन राशि के जातक योगिनी एकादशी के दिन जरूरतमंदों को पीले वस्त्र का दान करें।

- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लड्डू का दान करें।

- सिंह राशि के जातक योगिनी एकादशी के दिन गेहूं, चावल और गुड़ का दान करें।

- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जूते या चप्पल और बर्तन का दान करें।

- तुला राशि के जातक जगत के पालनहार नारायण की कृपा पाने के लिए चीनी और जल का दान करें।

- वृश्चिक राशि के जातक योगिनी एकादशी पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए अन्न का दान करें।

- धनु राशि के जातक विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की चीजें जैसे केला, पीली मिठाई और पीले वस्त्र का दान करें।

- मकर राशि के जातक मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु चावल, चीनी और तिल का दान करें।

- कुंभ राशि के जातक जरूरतमंदों और गरीबों को खाना खिलाएं और पक्षियों को दाना दें।

- मीन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुड़, गेहूं, चावल और केला का दान करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.