Pithori Amavasya 2021: आज पिठोरी अमावस्या के दिन करें ये कार्य, दूर होंगी सभी परेशानियां
Pithori Amavasya 2021 भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल पिठोरी अमावस्या 07 सितंबर दिन मंगलवार को पड़ रही है। आइए जानते हैं पिठोरी अमावस्या के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में...
Pithori Amavasya 2021: सनातन परंपरा में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। परंपरा अनुसार लोंग इस दिन भगवान विष्णु का पूजन और व्रत करते हैं। भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल पिठौरी अमावस्या 07 सितंबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं अपने पुत्रों के स्वास्थ्य और दीर्घ आयु की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं पिठौरी अमावस्या के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपाए जिन्हें करने से आप अपने जीवन की सभी समस्याएं और परेशानियां दूर कर सकते हैं....
1-पिठोरी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए दान से सहस्त्र गौदान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
2- पिठोरी अमावस्या के दिन चीटिंयों को चीनी मिला आटा खिलाने से जीवन में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।
3- पिठोरी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ का पूजन करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। इस दिन मांये इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करने के बाद पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर जल चढ़ाती हैं, उनके पुत्रों के सभी रोग दूर होते हैं तथा दीर्ध आयु प्राप्ति होती है।
4- इस अमावस्या के दिन पास के तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की आर्थिक तंगी दूर होगी और धन-धान्य की प्राप्ति होगी।
5- काल सर्पदोष दूर करने के लिए पिठोरी अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बना कर नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए या फिर शंकर जी के मंदिर में चढ़ा देना चाहिए।
6- पिठोरी अमावस्या के दिन तुलसी का पूजन करके, परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से रोग दोष से मुक्ति मिलती है तथा धन लाभ होने की संभावना होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'