विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी की पूजा के समय करें चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 05 Aug 2024 08:51 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय (Mangalwar Ke Upay) करने का विधान है। इन उपायों को करने से ...और पढ़ें

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार व्रत का विशेष महत्व
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार व्रत का विशेष महत्व

HighLights

  1. सनातन धर्म में मंगलवार का विशेष महत्व है।
  2. इस दिन हनुमान जी की उपासना की जाती है।
  3. हनुमान जी की पूजा करने से हर इच्छा पूर्ण होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalwar ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी को अति प्रिय है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भेंट हनुमान जी से हुई थी। इसके चलते मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम राम संग हनुमान जी की पूजा की जाती है। ज्योतिष भी कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी पूजा एवं मंगलवार का व्रत रखने की सलाह देते हैं। कुंडली में मंगल मजबूत रहने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगर आप भी हनुमान जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए, उपाय जानते हैं-

यह भी पढ़ें: सोमवार के दिन जरूर करें बेलपत्र और काले तिल से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर


मंगलवार के उपाय

  • अगर आप जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा के पाठ से सभी दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं।
  • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें। इस समय बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी शीध्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
  • आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए मंगलवार के दिन ऋण मोचन मंगला स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
  • अगर आप मंगल दोष के प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो हर मंगलवार के दिन पूजा के समय मसूर दाल, लाल मिर्च एवं गुड़ एवं लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से बजरंगबली की विशेष कृपा साधक पर बरसती है।
  • अगर आप शत्रु पर विजय पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय इस मंत्र का जप करें।

'ॐ पूर्वकपि मुखाय पंचमुख हनुमते टं टं टं टं सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा।।'

यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।