Move to Jagran APP

Diwali Puja Muhurat 2020: आज पूरे देश में मनाई जा रही है दिवाली, जानें शुभ तिथि और शुभ पूजन मुहूर्त

Diwali Puja Muhurat 2020 दीपावली हिंदू धर्म का एक मुख्य त्यौहार है। दीपावली का मतलब रोशनी की एक पंक्ति। दिवाली दुनियाभर में रोशनी का एक भारतीय त्यौहार चमकदार प्रदर्शन प्रार्थना और उत्सवपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 01:00 PM (IST)
Diwali Puja Muhurat 2020: आज पूरे देश में मनाई जा रही है दिवाली, जानें शुभ तिथि और शुभ पूजन मुहूर्त
Diwali Puja Muhurat: आज पूरे देश में मनाई जा रही है दिवाली, जानें शुभ तिथि और शुभ पूजन मुहूर्त

Diwali Puja Muhurat 2020: दीपावली हिंदू धर्म का एक मुख्य त्यौहार है। दीपावली का मतलब रोशनी की एक पंक्ति। दिवाली दुनियाभर में रोशनी का एक भारतीय त्यौहार, चमकदार प्रदर्शन, प्रार्थना और उत्सवपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली से पहले पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई की जाती है और शाम के समय गणेश जी और लक्ष्मी जी का पूजन करके पूरे घर को दीपों से सजाकर माता लक्ष्मी की स्वागत किया जाता है। दिवाली को दीपों का त्योहार कहा जाता है। पुराणों के अनुसार, दीपावली के दिन ही भगवान राम अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने उनका दीप जलाकर स्वागत किया था। उसी समय से दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं दिवाली की शुभ तिथि और शुभ पूजन मुहूर्त-

loksabha election banner

दीपावली 2020 की शुभ तिथि और शुभ पूजन मुहूर्त:

दिवाली की तिथि: 14 नबंवर 2020

अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 14 नबंवर 2020 दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्त: अगले दिन सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक (15 नबंवर 2020)

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5 बजकर 28 मिनट से शाम 7 बजकर 24 मिनट तक (14 नबंवर 2020)

प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 8 बजकर 07 मिनट तक

वृषभ काल मुहूर्त: शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 7 बजकर 24 मिनट तक

दिवाली पूजन शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

शुभ मुहूर्त: सुबह 08:06 से 09:27 तक

चर मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 01:33 तक

लाभ मुहूर्त: दोपहर 01:33 से 02:54 तक

अमृत मुहूर्त: दोपहर 02:54 से शाम 04:16 तक

दिवाली लक्ष्मी पूजन रात/रात्रि का मुहूर्त:

लाभ मुहूर्त: शाम 05:38 से 07:16 तक

शुभ मुहूर्त: शाम 08:55 से रात 10:33 तक

अमृत मुहूर्त: रात 10:33 से रात 12:11 तक

दिवाली पूजन शुभ समय 14 नवंबर 2020:

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 तक

अमृत कला मुहूर्त: दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 01:50 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग मुहूर्त: प्रातः 06:43 से प्रातः 08:09 तक

विजया मुहूर्त: दोपहर 01:53 से शाम 02:36 तक

गोधुली मुहूर्त: शाम 05:17 बजे से शाम 05:41 बजे तक

सयाना संध्या मुहूर्त: शाम 05:28 से शाम 06:47 तक

निशिता मुहूर्त: 11:39 अपराह्न से 12:32 बजे, 15 नवंबर

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:58 से 15 नवंबर, शाम 05:51 तक, 15 नवंबर

प्रातः संध्या: 05:24 बजे, 15 नवंबर से 06:44 बजे, 15 नवंबर

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.