Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2023: धनतेरस की तिथि को लेकर दुविधा में हैं? तो यहां पढ़ें लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 05:43 PM (IST)

    Dhanteras puja 2023 धनतेरस के पर्व के साथ ही दीपावली के पर्व का भी शुभारंभ हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा साधक पर पूरे साल बनी रहती है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है।

    Hero Image
    Dhanteras 2023 जानिए धनतेरस पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dhanteras Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में धनतेरस पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस को एक बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। कई लोगों में धनतेरस की तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त। साथ ही जानते हैं इस तिथि पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurat)

    कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 10 नवम्बर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से हो रहा है। जिसका समापन 11 नवम्बर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 10 नवम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा, इसलिए इसी दौरान माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ होगा।

    खरीदारी का शुभ मुहूर्त

    हिंदू धर्म में शुभ कार्य मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं। ऐसे में धनतेरस की खरीदारी खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर दोपहर 1 बजकर 57 तक रहेगा। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त देखकर की गई खरीदारी से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर पूरे साल बनी रहती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    धनतेरस का महत्व (Dhanteras Importance)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन पर समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए इस विशेष दिन पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही इस विशेष दिन पर धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सोने, चांदी से बनी चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner