Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2022: इस साल दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, जानिए 22 अक्टूबर को किस समय करें खरीदारी

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 11:35 AM (IST)

    Dhanteras 2022 इस साल धनतेरस का पर्व एक नहीं बल्कि दो दिन मनाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को मनाया जाने वाले इस पर्व में त्रिपुष्कर के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जानिए शनिवार को किस समय करें खरीदारी

    Hero Image
    Dhanteras 2022: जानिए 22 अक्टूबर को कब से कब तक कर सकते हैं खरीदारी

    नई दिल्ली, Dhanteras 2022 Shopping Shubh Muhurat: धनतेरस के साथ पांच दिनों का दिवाली का पर्व शुरू हो रहा है। इस साल धनतेरस का पर्व 2 दिन तक मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक है। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इतना ही नहीं 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ऐसे में खरीदारी करना कई गुना अधिक फल देने वाला माना जाता है। वहीं 23 अक्टूबर को दिनभर खरीदारी की जा सकती है। जानिए 22 अक्टूबर को कब से कब तक कर सकते हैं किन -किन चीजों की खरीदारी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 अक्टूबर को धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

    त्रिपुष्कर योग- दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक

    प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त

    सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक

    दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

    शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक

    वाहन की बुकिंग और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

    दोपहर 12 बजकर 1 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद 2 बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक। इसके साथ ही 3 बजकर 4 बजकर 30 मिनट तक।

    सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त

    सुबह- 8 से 9 बजे तक

    दोपहर- 12 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

    शाम- 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक

    इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

    सुबह- 8 से 9 बजे तक

    दोपहर- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक

    रात- 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक

    फर्नीचर सहित अन्य चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त

    दोपहर- 12 बजे से 2 बजे तक

    दोपहर- 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक

    शाम- 5 बजे से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक

    Pic Credit- FREEPIK

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner