Move to Jagran APP

Yama Deepam 2020: आज धनतेरस पर जलाएं यम का दीपक, अकाल मृत्यु से होती है रक्षा, जानें मुहूर्त

Dhanteras Yam Deepam 2020 आज धनतेरस से ही दिवाली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। धनतेरस के दिन शाम में यमराज को दीप दान किया जाता है। इसका भी अपना एक ​धार्मिक महत्व है। इसे यम दीपम यमराज के लिए दीपदान या यम का दीपक नाम से जाना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 05:00 PM (IST)
Yama Deepam 2020: आज धनतेरस पर जलाएं यम का दीपक, अकाल मृत्यु से होती है रक्षा, जानें मुहूर्त
Dhanteras 2020 Yam Deepam: आज धनतेरस पर जलाएं यम का दीपक

Dhanteras Yam Deepam 2020आज धनतेरस के दिन से ही दिवाली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा तो होती ही है, इस दिन शाम के समय में यमराज को दीप दान किया जाता है। इसका भी अपना एक ​धार्मिक महत्व है। इसे यम दीपम, यमराज के लिए दीपदान या यम का दीपक नाम से जाना जाता है। यह हर वर्ष धनतेरस के शाम के समय में जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष धनतेरस के दिन यमराज के लिए दीपक जलाने का मुहूर्त और महत्व क्या है?

loksabha election banner

यम दीपम या यमराज के लिए दीपदान का मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 12 नवंबर को रात 09 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जो 13 नवंबर को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है। ऐसे में धनतेरस 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। इस साल धनतेरस पर यम दीपम का मुहूर्त शाम को 01 घंटा 20 मिनट का है। धनतेरस की शाम को 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक आपको यमराज के लिए दीपदान कर लेना चाहिए।

यमराज के लिए दीपदान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में एक दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए जलाया जाता है। हमेशा इस दीपक को घर के बाहर ही जलाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि दीपदान करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और उस परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं।

इस बार धनतेरस के दिन आप भी शुभ मुहूर्त में यमराज के लिए दीपदान कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.