विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 25 Jun 2023 10:53 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2023 12:12 AM (IST)

Devshayani Ekadashi 2023 देवशयनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना ...और पढ़ें

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Devshayani Ekadashi 2023: आज देवशयनी एकादशी है। देवशयनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दिन से जगत के पालनहार क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। शास्त्रों में चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्य करने की मनाही है। अतः चातुर्मास में शादी, सगाई, उपनयन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करने से साधक को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक द्वारा अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की उपासना करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। आइए जानते हैं-

राशि के अनुसार मंत्र जाप

- मेष राशि के जातक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें।

- वृषभ राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ मंत्र का जाप करें।

- मिथुन राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर पूजा के समय ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।

- कर्क राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा दृष्टि पाने के लिए ‘ऊँ केशवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

- सिंह राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें। ऐसा करने से जातक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें।

- तुला राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

- वृश्चिक राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर पूजा के समय ‘ऊँ केशवाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।

- धनु राशि के जातक अपने आराध्य भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी तिथि पर “ऊँ त्रिविकरमाय नमः” मंत्र का जाप करें।

- कुंभ राशि के जातक लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

- मीन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'