यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chaitra Month 2023 Vrat Tyohar: होली, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी सहित चैत्र मास में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार
Chaitra Month 2023 Vrat Tyohar चैत्र मास की शुरुआत शुक्ल प्रतिपदा के साथ होती है। माना जाता है कि इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Chaitra Month 2023 Vrat Tyohar: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह के साथ नए साल की शुरुआत होती है। इसलिए यह नववर्ष का पहला माह माना जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इसी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी। चैत्र मास के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है। चैत्र मास हिंदू धर्म में काफी खास होता है क्योंकि इस मास होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक पड़ती हैं। जानिए चैत्र मास में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
8 मार्च 2023 बुधवार- होली, धुलेंडी, चैत्र मास आरंभ
09 मार्च 2023 गुरुवार- भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया
11 मार्च 2023 शनिवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023 रविवार- रंग पंचमी
14 मार्च 2023 मंगलवार- शीतला सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्च 2023 बुधवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, मीन संक्रांति
18 मार्च 2023 शनिवार- पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023 रविवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023 मंगलवार- चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या,
22 मार्च 2023 बुधवार- युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ, चंद्र दर्शन
24 मार्च 2023 शुक्रवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
25 मार्च 2023 शनिवार- लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
26 मार्च 2023 रविवार- , स्कंद षष्ठी
27 मार्च 2023 सोमवार- यमुना छठ, रोहिणी व्रत. चैत्र नवपद ओली आरंभ
29 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र दुर्गाष्टमी
30 मार्च 2023 गुरुवार- रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती, महातारा जयंती
1 अप्रैल 2023, शनिवार- कामदा एकादशी
2 अप्रैल 2023, रविवार- वामन द्वादशी
03 अप्रैल 2023 सोमवार- प्रदोष व्रत
05 अप्रैल 2023 बुधवार- चैत्र पूर्णिमा
06 अप्रैल 2023 गुरुवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा, चैत्र नवपद ओली पूर्ण, चैत्र माह समाप्त
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
