Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Som Pradosh Vrat 2023: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर घर ले आएं ये 4 चीजें, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 11:46 AM (IST)

    Sawan Som Pradosh Vrat 2023 सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। सोम प्रदोष व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से जातक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर घर ले आएं ये 4 चीजें

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Som Pradosh Vrat 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस प्रकार, 28 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। सोम प्रदोष व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से जातक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर ये 4 चीजें घर ले आएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर ले आएं ये चीजें

    - अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन छोटा सा त्रिशूल खरीदकर घर ले आएं। अब रोजाना शिवजी को प्रिय त्रिशूल की पूजा करें। वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम कोण में त्रिशूल रखना शुभ होता है। इससे धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    - भगवान शिव को गंगाजल अति प्रिय है। अगर संभव है, तो प्रदोष व्रत पर निकटतम गंगा घाट से गंगाजल ले आएं। अब गंगाजल से पूरे घर को शुद्ध करें। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

    - अगर आप अपने जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर डमरू खरीद कर लाएं। अब विधि विधान से पूजा कर घर के सभी कमरे में डमरू बजाएं। आप चाहे तो रोजाना पूजा के समय डमरू बजा सकते हैं।

    - अगर आप देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर पारस शिवलिंग खरीदकर लाएं। अब विधि-विधान से पारस शिवलिंग की पूजा कर उसे तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होने लगती है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।