विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Mantra: हनुमान जी के इन 5 चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, मिलती है कामयाबी

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 22 Dec 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:42 AM (IST)

Bajrangbali Mantra आज मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज के दिन हनुमान जी की ...और पढ़ें

Bajrangbali Mantra: हनुमान जी के इन 5 चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, मिलती है कामयाबी
Bajrangbali Mantra: हनुमान जी के इन 5 चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, मिलती है कामयाबी

Bajrangbali Mantra: आज मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। अगर व्यक्ति दुखी है तो उसे हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। बजरंगबली की पूजा दुखों के नाश के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति उनका ध्यान करता है और उनके मंत्रों का जाप करता है उनपर बजरंगबली की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही उसके जीवन से समस्त झंझट और परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं। कहा जाता है कि अगर हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के चमत्कारिक मंत्रों का जाप किया जाए तो व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है।

बजरंगबली के 5 चमत्कारिक मंत्र:

1. ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय-

मंगलवार के दिन उपरोक्त मंत्र का जाप करने से व्यक्ति प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है।

2. नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः

इस मंत्र का जाप करना बेहद लाभकारी है। इसका जाप 11 या 21 बार किया जाना चाहिए। यह मंत्र भी प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचाव करता है।

3. ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

इस मंत्र का जाप अगर मंगलवार या शनिवार को किया जाए तो व्यक्ति पर उसके शत्रु हावी नहीं होते हैं।

4. मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।

मंगलवार के दिन उपरोक्त मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे नौकरी लगने में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

5. मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं। इस मंत्र का जाप रोजाना किया जा सकता है।

6. ऊं हं हनुमते नम:

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को हर कष्ट और रोग से मुक्ति मिल जाती है। यह मंत्र बेहद लाभकारी होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '