Move to Jagran APP

Weekly Numerology Predictions 8 to 14 January 2023: जानिए, मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह?

Weekly Numerology Predictions 8 to 14 January 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवानियां की जाती हैं। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sun, 08 Jan 2023 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2023 06:30 AM (IST)
Weekly Numerology Predictions 8 to 14 January 2023: जानिए, मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह?
Weekly Numerology Predictions 8 to 14 January 2023: जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Predictions 8 to 14 January 2023: आज से नया सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में अंक ज्योतिष से जान सकते हैं कि आपके लिए लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष से करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा। इसका आंकलन किया जाता है। आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा मूलांक 1 से 9 के जातकों के लिए आने वाला सप्ताह।

loksabha election banner

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28)

करियर: नए विचार और रचनात्मकता पर अधिक ध्यान रहेगा। प्रमोशन और आय वृद्धि हो सकती है। जो हाथ में नहीं है उसपर अधिक ध्यान ना दें।

स्वास्थ्य: इस बीच स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि डॉक्टर के पास जाने का सिलसिला बढ़ सकता है। खान-पान और सेहत का ध्यान रखें।

शिक्षा: छात्रों के इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ध्यान एकाग्र रहेगा। कुछ नया करने का विचार उत्पन्न हो सकता है।

लव लाइफ: साथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। अपरिवर के साथ समय बिताने का समय भी मिलेगा। बच्चों के लिए चिंता रह सकती है। लेकिन परिवार की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

करियर: नौकरी में नए आदेश जरी हो सकते हैं। इसके साथ वरिष्ठ अधिकारीयों से विवाद मोल न लें। इस दौरान कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। सोच विचारकर ही निवेश करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव को खुदपर हावी न होने दें। स्वयं को अंग्रेजी दवाई के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास करें।

शिक्षा: नियमों का पालन सख्ती से करें और काम चोरी से बचें। दिनचर्या का पालन करते हुए पढ़ाई को पूरा करें। उच्च शिक्षा की तयारी कर रहे छात्रों को पीले रंग की चीज जैसे- बेडशीट, फूल इत्यादि को अपने पास रखना चाहिए।

लव लाइफ: रिश्तों में आक्रामकता के कारण कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए तनाव से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में से पहले सोच-विचार कर लें।

मूलांक 3 ( जन्म तिथि 3, 12, 21 या 30)

करियर: रचनात्मक विचारों का प्रभाव कार्य पर पड़ेगा और बड़े निर्णय लेने में सहायक होगा। लिए गए कार्य से पीछे ना हटें। अचानक नए अवसर और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: प्रकृति से जुड़े रहें और व्यायाम का अभ्यास करते रहें। इस हफ्ते दवाई पर पर अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई या परीक्षा के सन्दर्भ में यात्रा करना पड़ सकता है। पढ़ाई में अधिक एकाग्रता लाने के लिए नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी।

रिश्ते: अचानक परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। खरीदारी में फिजूल खर्ची बढ़ सकती है। रिश्तों में पुरानी तल्खियां गम्भीर परिणामों के अंत होगी, इसके संकेत मिल रहे हैं।

मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22 या 31)

करियर: कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता दिख रही है। कुछ कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो सकती है। परिश्रम में वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी से नए आदेश मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: आक्रामकता पर ध्यान दें अपने बीपी का जांच करवाते रहें। खानपान में ताजे फलों को शामिल करें और बाहर के खाने से बचें।

शिक्षा: एकाग्रता की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण योजना पर ढील ना दें। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

लव लाइफ: इस हफ्ते दोस्तों के साथ मिलने का सिलसिला बढ़ सकता है। ज्यादा खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए छोटे निवेश करते रहें। लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14 या 23)

करियर: पुश्तैनी कार्य अधिक बढ़ेगा। साथ ही व्यापार में महिलाओं को अधिक लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

स्वास्थ्य: नई दिनचर्या आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। इस बीच बीपी का भी ध्यान रखें। तले हुए चीजों का परहेज करें। इस बीच दुर्घटना होने के भी संकेत मिल रहे हैं।

शिक्षा: दोस्त और परिवार का शिक्षा के क्षेत्र में साथ मिल सकता है। जो लोग विदेश में पढ़ाई की सोच रहे हैं, वह हनुमान चालीसा का पाठ करें। पढ़ाई के लिए समय बढ़ाएं।

रिश्ते: परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सभी कार्य करने से बचें। साथ ही किसी के काम में हाथ न डालें। इस बीच कोई महंगा उपहार मिल सकता है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

करियर: परिवार के साथ कार्य से जुड़े यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के लिए यह अच्छा माना जा रहा है। कार्यस्थल पर कुछ विवाद भी हो सकता है।

स्वास्थ्य: उपचार के लिए यात्रा हो सकती है। मामूली सर्जरी के भी संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अच्छी योजना बनाना जरूरी है।

शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई के कारण बोझ महसूस हो सकता है। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विषय भी छूट हैं। पढ़ाई के लिए उचित योजना बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें।

लव लाइफ: बेवजह की लड़ाई से बचें। परिवार में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। छुट्टियों में यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

करियर : कार्यक्षेत्र में भावुक होना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। साथ ही नकारात्मक भाव पेश ना करें। धोखेबाजो के साथ समय और पैसा ना लगाएं। इसके साथ आपके पास जो है उसके लिए आभारी रहें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस सप्ताह थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा सोचने के कारण तनाव पैदा हो सकता है। गैस या एसिडिटी की समस्या भी परेशान कर सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।

शिक्षा: इस बात का ध्यान रखने की परिश्रम का फल मीठा होता है। इसलिए परिश्रम को कभी नीचे ना होने दें और इस संबंध में किसी प्रकार की नरमी न बरतें।

लव लाइफ: साथी के साथ कुछ अनबन पैदा हो सकती है। इसलिए पुरानी बातों पर विवाद मोल ना लें। इसलिए विवाद को दूर रखने के लिए प्रतिक्रिया देने से बचें।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

करियर: कार्यक्षेत्र में परिवार की दखलअंदाजी बढ़ सकती है, इसलिए विवाद से बचें। कार्य का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। किसी भी निवेश करते समय सोच समझकर फैसला लें।

स्वास्थ्य: बाहर का खाने से बदहजमी हो सकती है, इसलिए हर दिन ताजा फल जरूर खाएं और योगाभ्यास जरूर करें।

शिक्षा: पढ़ाई में अपनी योजनाओं का पालन सख्ती से करें और काम को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें। मुश्किल सवालों के जवाब के लिए बड़ों की मदद जरूर लें।

लव लाइफ: भावनात्मक जुड़ाव से सावधान रहें। साथ ही इस सप्ताह परिवार के साथ आनंद का समय बताएंगे। आर्थिक क्षेत्र में किसी भी प्रतिक्रिया को देने से बचें। इस हफ्ते परिवार के साथ किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

करियर: कार्यक्षेत्र में परिणाम उत्तम दिखाई देंगे। छोटे-छोटे काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। लंबे समय से चली आ रही है समस्याओं को अपने प्रयासों से सुलझाया जा सकता है।

स्वास्थ्य: उपचार के नए तारिके असरदार सबित हो सकते हैं। जल्दी सोने का प्रयास करें और जल्दी उठें। इसे स्वस्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। खान-पान की योजना पर काम करें और उसकी सख्ती से पालन करें। स्वस्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

शिक्षा: छात्रों को इस हफ्ता अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सही दिशा को पहचानने के लिए रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। करियर के लिए योजनाएं बनाने का भार स्वयं ले। साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ: अपने साथी के साथ थोड़ा कोमल व्यवहार रखें। अपने सगे संबंधियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। अधिक भावुक ना हो इसका ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.