November Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों को निवेश में घाटा हो सकता है, 8 और 9 वाले पढ़ें अंकफल
November Weekly Numerology Predictions बहुत सारे उतार चढ़ाव दिखाने के बाद अब कुछ दिनों में 2020 जाने को है। इस सोमवार से रविवार के बीच कैसा रहेगा अंक 7 से 9 वालों के लिए ये सप्ताह जानते हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
November Weekly Numerology Predictions: बहुत सारे उतार चढ़ाव दिखाने के बाद अब कुछ दिनों में 2020 जाने को है। ग्यारहवें महीने में पन्द्रह दिन बीत चुके हैं। इस सोमवार से रविवार के बीच कैसा रहेगा अंक 7 से 9 वालों के लिए ये सप्ताह, जानते हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: टेक्सटाइल व्यापारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ वक्त पहले आपके द्वारा किया गए निवेश से आपको नुकसान होने की आशंका है। व्यवसाय को लेकर चल रहे मानसिक तनाव का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है अतः मन में चल रही इस उठा-पटक को शांत करने के लिए कुछ समय ध्यान में बिताएं और जीवन में मौजूद सकारात्मक चीजों पर ही अपने विचारों को केन्द्रित करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: इस समय किसी को आपके द्वारा दी गई सलाह नुकसानदेह साबित हो सकती है और आपको मुसीबत में डाल सकती है। अतः लोगों को सलाह-मशविरा देने से बचें। व्यावसायिक गतिविधियों में पहले से कुछ सुधार होगा। धन लाभ होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य आपकी निगरानी में संपन्न होगा।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों के लिए समय निकालने में परेशानी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। अधिक काम की वजह से थकान अनुभव होने के साथ ही आंखों से सम्बंधित कोई समस्या आपको थोड़ी तकलीफ दे सकती है। मोबाइल व गैजेट्स पर थोड़ा कम समय बिताएं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '