December Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों के प्रमोशन के संकेत, 8 और 9 वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
December Weekly Numerology Predictions दिसंबर के इस दूसरे सप्ताह में अंक 7 से 9 वाले जातकों को क्या क्या विशेष खयाल रखना चाहिए और उनके लिए कैसा रहेगा ये आने वाला सप्ताह ये बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
December Weekly Numerology Predictions: दिसंबर के इस दूसरे सप्ताह में अंक 7 से 9 वाले जातकों को क्या क्या विशेष खयाल रखना चाहिए और उनके लिए कैसा रहेगा ये आने वाला सप्ताह, ये बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: उच्च पद पर स्थित अधिकारियों से आपको काम के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके प्रमोशन के भी संकेत मिले रहे हैं। निजी जीवन की समस्याओं के कारण आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने मन की चिंताओं को दूसरों के साथ बांटे, इससे आप थोड़ा तनावमुक्त रह पाएंगे। पिता को सेहत संबंधी कोई कष्ट हो सकता है। उनके खान-पान को लेकर थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: इस सप्ताह तमाम परेशानियों के बावजूद भी आप अपनी मानसिक मजबूती के चलते इनसे निपट लेंगे। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंताएं थोड़ी कम होगी। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को करियर में अधिक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। व्यक्तिगत और निजी जीवन में काम का बोझ बढ़ने से शारीरिक शिथिलता रहेगी। इस अवधि में आप अधिक सेहतमंद रहेंगे।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: काफी वक्त से रुका हुआ जरुरी कार्य नजदीकी व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। न्यायालय में लंबित मामलों में आपके पक्ष में परिस्थितियां निर्मित होंगी। प्रकाशकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। इस सप्ताह आप अध्यात्म की ओर अधिक झुका हुआ अनुभव करेंगे। एसिडिटी की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''