Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 7th May To 13th May 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 7th May To 13th May 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 07 May 2023 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 07 May 2023 09:06 PM (IST)
Weekly Numerology Horoscope 7th May To 13th May 2023: पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Horoscope 7th May To 13th May 2023:  ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है, तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

loksabha election banner

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: करियर को नया आयाम देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बिना दूसरी कंपनी ज्वाइन के नौकरी न छोड़ें। व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं। अपने एकाकी गुणों का आनंद लें।

सेहत: दवाइयां कारगर साबित नहीं होंगी। दिनचर्या में आहार और जल की कमी हो सकती है। सोने की मुद्रा का ख्याल रखें। सोने में अनियमितताओं से एकाग्रता और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

शिक्षा: स्टडी यानी पढाई पर फोकस करना कठिन होगा। इससे खलल पैदा हो सकती है। शो ऑफ करने के चलते भी एकाग्रता भंग होगी। अनावश्यक खर्च होंगे।

रिलेशनशिप: रिलेशनशिप में 'रहा भी ना जाए और सहा भी ना जाए' जैसी स्थिति रहेगी। रिश्ते में कोई एक अधिक क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस करेगा। क्लॉस्ट्रोफोबिया एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति नापसंद जगह पर जाने से गुरेज करता है। रिश्ते में निकटता और मधुरता बनाए रखने के लिए लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: दैनिक जीवन में काम की अधिकता परेशानी पैदा कर सकती है। इसके लिए ब्रेक लेकर थोड़ा आराम जरूर करें। किसी से मदद लेकर कार्य करना फायदेमंद हो सकता है।

स्वास्थ्य: - स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें। अत्यधिक दवा लेने से मानसिक तनाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार रहने के चलते आप असहज महसूस कर सकते हैं। इससे बचाव के लिए ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

शिक्षा: - किसी कार्य में देरी होने से आप असहज महसूस कर सकते हैं। अवधारणाओं को समझना आसान नहीं होगा। अपनी परियोजनाओं को सही समय पर करने के लिए उचित रूटीन फॉलो करें।

रिलेशनशिप: तनाव लेने से बचें। खासकर, जो चीजें आपके कंट्रोल में नहीं हैं। उनके लिए तनाव लेना सही नहीं होगा। जीवनसाथी के कार्य की सराहना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। वीकेंड पर साथ में समय बिताना रिश्ते के लिए फायदेमंद होगा।  

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: किसी भी प्रयास को अधूरे मन से करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोग बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। ऐसा करना सही नहीं होगा। एक बार नियम और शर्तों को पढ़ लें। इसके बाद ही साइन करें। पार्टनरशिप में काम करने से बचें।  

स्वास्थ्य: हार्मोनल संबंधी बातों का ख्याल रखें। प्रियजनों को इग्नोर करने से बचें। फास्ट फूड के अधिक सेवन से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में दवा लेने से परहेज न करें।

शिक्षा: दूसरों की बातों में समय बर्बाद करने से आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है। आलस से बचें। अपनी पढाई पर ध्यान दें।

रिलेशनशिप: शारीरिक शक्ति को संतुलित करें। अगर असुविधा होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। अपने प्रियजनों से दिल की बात जरूर शेयर करें। एक चीज पर अवश्य ध्यान दें कि लोग आपके प्रयासों का सम्मान करें।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: नए काम मिल सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले एक बार पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।  इसके बाद ही आगे बढ़ें। कारोबार करने वाले लोग निवेश करने से बचें।  

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में कोई भी शॉट कट न लें। सही दिनचर्या का पालन करें। संतुलित आहार लें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा को स्किप करना सही नहीं होगा। ऐसा करने से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

शिक्षा: अपनी पसंद का कोर्स करना चुनौतीपूर्ण भरा हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्ग या बड़े भाई-बहनों से उचित सलाह लें। अति आत्मविश्वास परेशानी पैदा कर सकता है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।

रिलेशनशिप: रिश्तेदारों से दूरी बना सकते हैं। हर बात पर रिएक्शन देने से बचें। समझदार बनें और जीवन में सही फैसले लें।  

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: प्रोजेक्‍ट्स को लेकर परेशानी हो सकती है। जिम्मेदारी की भावना तनाव का कारण बन सकती है। कारोबार से जुड़े लोग शार्ट टर्म गोल बनाकर आगे बढ़ें।

स्वास्थ्य: अनुशासित होकर जीवन जीने से सेहत में सुधार हो सकता है। इससे आप पुरानी दिनचर्या में वापस आ सकते हैं। सही दिनचर्या और संतुलित आहार लेने के प्रति झुकाव हो सकता है।  

शिक्षा: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को टाइम मैनेज करने में असुविधा हो सकती है। नियम तोड़ना सही नहीं होगा।

रिलेशनशिप: पार्टनर पर हुक्म चलाने की सोच आप दोनों के बीच मतभेद पैदा कर सकता है। प्रिय मित्र की मदद से दोनों के मध्य सुलह होगी। पुरानी बातों पर अवश्य विचार विमर्श करें।

मूलांक 06 May( जन्मतिथि 06, 15 या 24)

कार्य: बेहतर काम के लिए आप सम्मानित हो सकते हैं। वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। करियर में लाभ के योग हैं। कारोबार से जुड़े लोग मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: प्रकृति और संतुलित आहार से लगाव बढ़ेगा। डॉक्टर की सलाह का पालन करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। हिल स्टेशन की सैर करना सुखदायक होगा।

शिक्षा: पढ़ाई संपन्न होने के बाद होमटाउन की यात्रा के योग हैं। उच्च अधिकारी आपके प्रयास की सराहना करेंगे। नए कोर्स में नामांकन हो सकता है।

रिलेशनशिप: वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ होमटाउन की यात्रा करना श्रेष्ठकर होगा। रिश्ते में अधिकार जताने की भावना पैदा हो सकती है।

मूलांक 07 (जन्म तिथि 07, 16 May 25)

कार्य: किसी अजनबी से बड़ी मदद मिल सकती है। इससे मुश्किल काम आसान हो जाएगा। नौकरी के सकारात्मक पक्ष पर ध्यान दें। कारोबार से जुड़े लोग लोग भावनाओं में बहकर निवेश न करें। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

स्वास्थ्य: असहज महसूस करने से तनावग्रस्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से बात करें। उनकी मदद लें। चाहे तो डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षा: अनुशासित रहें और अपने काम को सही वक्त पर करने के लिए सूची बनाएं। काम को समय पर पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। टीम लीडर होने का आनंद लें।

रिलेशनशिप: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और एक-दूसरे को परेशान करना रिश्ते के लिए सही नहीं होता है। अपने पार्टनर के दिल की बात सुनें। सभ्य तरीके से प्रतिक्रिया दें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.