Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 23 July to 29 July 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 23 July to 29 July 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 22 Jul 2023 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2023 03:56 PM (IST)
Weekly Numerology Horoscope 23 July to 29 July 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Horoscope 23 July to 29 July 2023: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

loksabha election banner

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस वीक काम का प्रेशर रह सकता है। इससे आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। नई योजनाओं और कॉन्ट्रैक्ट को बीच में छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोग खर्च में कटौती के लिए स्टाफ के साथ समय बिताएंगे।

सेहत: इस वीक सेहत संबंधी परेशानियां चुनौती पैदा कर सकती हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं। आप वैकल्पिक उपचार की मदद लेंगे।

शिक्षा: फॉर्म सबमिशन में देरी होने से क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है। नए विषयों में दाखिला लिया जा सकता है। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि दोबारा से करना बेहतर है। इसके लिए डिसीजन मेकर मत बनें। किसी भी कार्य को दोबारा से शुरू करने के तरीकों पर ध्यान देना शुरू करें।

रिलेशनशिप: इस वीक कई लोगों के साथ रिश्ते समाप्त करने का मन हो सकता है। किसी बात से मान-सम्मान को ठेस पहुंचने पर आप आहत हो सकते हैं। साथ ही आप में असुरक्षा और नकारात्मकता की भावनाएं आ सकती हैं। अतीत को भूलकर आगे बढ़ना आप दोनों के लिए फायदेमंद होगा। नई शुरुआत करना बहुत अच्छा रहेगा।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: आप इस वीक बिखरे से रहेंगे। इसके लिए रूटीन को फॉलो करें। अंतरात्मा को मार्ग प्रशस्त करने दें। ग्राहकों के साथ समय बिताएं। कारोबार से जुड़े लोग आवाजाही और अधिक बदलाव के कारण थकान महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय और सीढ़ियों से नीचे आते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक चीजों पर पैसा बर्बाद होगा। इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं। अत्यधिक दवाओं और शोध से आप असमंजस में पड़ सकते हैं। अतः सेहत पर ध्यान दें।

शिक्षा: इस वीक लास्ट टाइम में कार्यक्रम में बदलाव करने से काम का बोझ बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामकाज के प्रबंधन पर धन और समय खर्च होगा। किसी भी प्रकार के बुरी लत से बचें। अगर कोई बुरी आदत लगी है, तो छोड़ने की कोशिश करें।

रिलेशनशिप: इस वीक अनावश्यक चीज़ें आपको व्यस्त रखेंगी। जीवनसाथी के साथ मसले सुलझाने में धन और समय दोनों खर्च होंगे। मन और मस्तिष्क में बुरे और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। मेडिटेशन करें। इससे आपको अवश्य फायदा प्राप्त होगा।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: काम के अधिक दबाव के बावजूद आप अकेले ही सब कुछ निपटाने की कोशिश करेंगे। इस वीक खर्चे अधिक हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होने की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग निवेश करके फंसा हुआ महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत में व्यापक सुधार होगा। आप विशेष जिम्मेदारी लेने का प्रयास कर सकते हैं। इससे आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। इसके बावजूद आप बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप कामयाब भी होंगे।

शिक्षा: नई शुरुआत करने और जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। इस वीक आप दिशाहीन महसूस कर सकते हैं। ज्ञानार्जन हेतु अध्ययन करें।

रिलेशनशिप: इस वीक जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारने के लिए आप अकल्पनीय प्रयास कर सकते हैं। चीजों को आसान बनाने में धन और समय खर्च होगा। परिवार के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। वेकेशन पर जाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: सबमिशन का ध्यान रखें। कलीग्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। असामान्य समस्याओं के कारण कुछ को अस्थायी पद दिया जा सकता है। कारोबार से जुड़े लोग स्टाफ की भलाई पर पैसा खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत में सुधार दिख रहा है। सुजोक थेरेपी समेत वैकल्पिक उपचारों का पता लगाने के लिए समय निकालना मददगार साबित हो सकता है।

शिक्षा: दोस्तों के साथ जुड़ने और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने का प्रयास करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वीक इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की खरीदारी पर पैसा और समय खर्च होगा।

रिलेशनशिप: जीवन में शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच मददगार साबित हो सकती हैं। इस वीक पार्टनर से आपको ढेर सारा प्यार मिल सकता है। पार्टी में आप व्यस्त रह सकते हैं।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: करियर और कारोबार से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा। ऑफिस में स्टाफ के साथ आप सहज और फ्रेंडली महसूस करेंगे। इस वीक कुछ लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार से जुड़े लोग अपने स्टाफ के सम्मान के लिए पार्टी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत पर ध्यान देने के लिए सजग हो सकते हैं। इसके चलते आपको शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। आप स्वस्थ हो जाएंगे। दिनचर्या में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए वैकल्पिक उपचार मददगार साबित हो सकते हैं। मानसिक सेहत का भी ख्याल रखें। इसके लिए मेडिटेशन या ध्यान करें।

शिक्षा: इस वीक आप रोल मॉडल बन सकते हैं। आप लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। साथ ही अपने शेड्यूल को अच्छी तरह से मैनेज करने में सक्षम होंगे। नए लोगों से मिलना, नए दोस्त बनाना प्रेरक हो सकता है।

रिलेशनशिप: नेगेटिव लोगों से दूर रहने के लिए खुद को मोटिवेट करें। इसके लिए खास लोगों के साथ हैप्पी एंड क्वालिटी टाइम बिताएं। जीवनसाथी ऑनलाइन शॉपिंग कर सकती हैं। इससे आसपास के लोग सकते में आ सकते हैं। कैंडल लाइट डिनर या साथ में समय बिताने से प्यार की लौ को फिर से जगा सकते हैं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: अंतरात्मा की आवाज को को सुनने की कोशिश करें। अड़ियल स्वभाव का त्याग करें। टाइम मैनेजमेंट के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। कारोबारी लोग निवेश करेंगे या निवेश करने की योजना बनाएंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक मन में भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। एक चीज समझने की अवश्य कोशिश करें कि आप जो सोचते हैं, वही करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए समझदारी से सोचें। चीज़ों को पर्सनली लेने से बचें। से हतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें।

शिक्षा: कार्य को सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें। फिर चाहे बात फॉर्म सबमिशन की हो क्यों न हो ? छोटी-छोटी बातों में लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले पढ़ाई के लिए समय निकालें। बैंकिंग छात्रों को अध्ययन प्रक्रिया में थोड़ी राहत मिलेगी।

रिलेशनशिप: एकतरफा प्यार में पोजेसिव होकर पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। स्थिति को संभालने के लिए परिवार के सदस्यों की मदद लें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस सप्ताह टीम में रहकर काम करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम के बोझ को कम करने के लिए आप सहयोगी की मदद ले सकते हैं। अपने हित के लिए बोलने में आप असहज महसूस कर सकते हैं। इससे आप आवेग में आ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग पार्टनर पर पैसा खर्च करेंगे। नई साझेदारी बन सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक मानसिक तनाव और अत्यधिक श्रम से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे कई प्रकार की शारीरिक परेशानी पैदा हो सकती है। खराब दिनचर्या का पालन करने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

शिक्षा: ऑनलाइन परीक्षा देने वाले कई छात्र विचलित हो सकते हैं। चीज़ों को हल्के में लेने से बचें। एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान करें। इससे अवश्य ही फायदा होगा।

रिलेशनशिप: दूसरे के प्रति जलन की भावनाएं बहुत परेशान करने वाली हो सकती हैं। अपनी सराहना को कार्य में उपयोग करने की कोशिश करें। नेगेटिव विचार या भावना से आपके पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: किसी भी विषय को लेकर मन में संशय रहने से विशेष अवसर पर परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यों को पूरा करते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च पर ध्यान दें। कारोबार से जुड़े लोग निवेशकों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। इसके लिए यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: शॉर्ट कट अपनाना सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसून में कुछ लोगों को गलत खानपान से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आसान शब्दों में कहें तो पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। अतः डाइट में लिक्विड चीजें अधिक लें।

शिक्षा: मोबाइल या लैपटॉप का अत्यधिक इस्तेमाल करने से ध्यान भंग होगा। एकाग्रता भंग होने से स्टडी पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे अकेडमिक परफॉरमेंस पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। रूटीन बनाकर स्टडी करना फायदेमंद हो सकता है। लास्ट टाइम में कार्यों को पूरा करने के भरोसे रहने से टाइम को मैनेज करना कठिन हो सकता है।

रिलेशनशिप: इस वीक जीवन में अचानक और व्यापक परिवर्तन से सबकुछ मन मुताबिक नहीं होगा। मिलजुल कर काम करने की कोशिश करें। साथ ही बनाए गए नियमों का पालन करें। अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें। इससे आप हताश और निराश हो सकते हैं। इन चीजों से परहेज करें।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: जीवन का कार्यभार पूरे प्रभाव से संभालें। जीवन में नई संभावनाएं, नए विचार और अवसर कहीं से नहीं आते हैं। इसके लिए व्यक्ति विशेष को स्वयं सजग रहना पड़ता है। साथ ही कोशिश करनी होती है। आत्मविश्वास की सराहना होगी। इस सप्ताह आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबार से जुड़े लोग एकल स्वामित्व वाली फर्म की योजना बना सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो स्टार्ट अप की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दिनचर्या में सुधार से आप लाभांवित होंगे। नियमित और उचित मेडिकल बैकअप फायदेमंद साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए योग करना फायदेमंद होगा।

शिक्षा: सफलता और पुरस्कार आपके पास आएंगे। शिक्षा के प्रति व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाना फायदेमंद साबित होगा। इस वीक कई लोग विदेश यात्रा कर सकते हैं। वहीं, कई लोग स्वदेश लौट सकते हैं।

रिलेशन: रिश्ते के लिए समय अच्छा प्रतीत होता है। साथी के साथ आरामदायक समय बिताना उत्साहजनक हो सकता है। पार्टनर के साथ रहें और उनके प्यार और स्नेह के लिए आभार प्रकट करने का अभ्यास करें। दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आप उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.