Move to Jagran APP

Numerology Prediction: निर्णय शक्ति, मानसिक सन्तुलन और दूरदर्शिता से परिपूर्ण होते हैं अंक 6 के जातक, जानें कैसा होता है चरित्र

Numerology Prediction अंक ज्योतिष के आधार हम लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। अंक 1 से लेकर अंक 9 तक के लोगों का व्यक्ति अलग-अलग होता है। उनके शुभ दिन तारीख और पेशा भी अलग होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 11:30 AM (IST)
Numerology Prediction: निर्णय शक्ति, मानसिक सन्तुलन और दूरदर्शिता से परिपूर्ण होते हैं अंक 6 के जातक, जानें कैसा होता है चरित्र
Numerology Prediction: निर्णय शक्ति, मानसिक सन्तुलन और दूरदर्शिता से परिपूर्ण होते हैं अंक 6 के जातक

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के आधार हम लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। अंक 1 से लेकर अंक 9 तक के लोगों का व्यक्ति अलग-अलग होता है। उनके शुभ दिन, तारीख और पेशा भी अलग होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं ​कि अंक 6 वाले जातक कैसे होते हैं। उनका पेशा, गुण क्या होता है। आइए पढ़ते हैं अंक 6 वाले जातकों के बारे में।

loksabha election banner

अंक 6: जिनका जन्म किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, वे अंक 6 के जातक होते हैं।

अंक 6 के जातकों का चरित्र:

अंक 6 व उनका चरित्र- आपके जीवन में आकस्मिक घटनाएं ज्यादा घटती हैं। आप विपरीत स्थिति आने पर विचलित नहीं होते अपितु सही ढंग से कार्य सम्पन्न कर वातावरण को अनुकूल बना लेते हैं।

अंक 6 प्रधान रूप से मानसिक शक्ति का प्रतीक है। प्राणीमात्र के शरीर का प्रतिनिधित्व करता है और शरीर संचालन के लिए रक्त प्रदान करता है। जीवित प्राणी के रक्त में रहने वाले कीटाणुओं की चेतना से इसका सम्बन्ध रहता है। इसके द्वारा व्यक्ति से होने वाले कार्यों का विश्लेषण किया जाता है। उदाहरण के लिए बाह्य व्यक्तित्व के प्रथम रूप विचार को लिया जा सकता है, मनुष्य के विचार का प्रभाव शरीर और चेतना शक्तियाँ-स्मृति, अनुभव, प्रत्यभिज्ञा आदि तथा मनुष्य से सम्बद्ध अन्य वस्तुओं पर भी पड़ता है। इन तीनों से अलग रहकर मनुष्य कुछ नहीं कर सकेगा। उसका जीवन जड़वत् स्तम्भित हो जाएगा। अतएव चर्बी, कफधातु, उदर, समधातु, ( त्रिदोष ), समशीतोष्ण, रक्त, वीर्य, यकृत, धमनी, शिरा, दाहिने कान पर, प्रभाव डालता है। स्कूल, कालेज का शिक्षण, विज्ञान, वैज्ञानिक और साहित्यिक स्थान, प्रकाशन-स्थान, सम्पादन, लेखक, प्रकाशक, पोस्ट-मास्टर, व्यापारी एवं बुद्धिजीवियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है।

व्यक्तित्व के प्रधान लक्षण- आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली है। इसका कारण है कि आप जीवन में यथार्थवादी तथा व्यवहारिक है। चाटुकारिता तथा झूठी प्रशंसा से आपको घृणा है।

आपका सक्रिय जीवन- किसी के अनुचित दबाव में आकर आप कार्य नहीं कर सकते। एक बार आप जो निर्णय कर लेते हैं उस पर अटल रहते हैं।

मानसिक सन्तुलन- आपके जीवन की सफलता के कारण आपके पास सही निर्णय शक्ति, मानसिक सन्तुलन और दूरदर्शिता है। आपका मानसिक संतुलन समय के अनुकूल रहता है।

कार्य पद्धति- आप स्वभाव से ही प्रसन्नचित्त व चतुर व्यक्ति है। इसलिए त्वरित निर्णय, बुद्धि, चतुराई तथा अपने व्यक्तित्व के माध्यम से अपने आप को हर दृष्टि से सम्पन्न कर लेते हैं और जीवन में सफलता की ओर निरन्तर अग्रसर होते रहते हैं।

सहयोग व जनसम्पर्क- आप किसी भी क्षेत्र में चाहें वो सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व धार्मिक हो आप उसमें नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। और वातावरण व परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

जन्मजात प्रवृत्ति- नेतृत्व करने की क्षमता आप में जन्मजात है। और इसी सद्गुण से आप आगे बढ़ सकते हैं।

आपका आदर्श वाक्य- ऊंचे आदर्श के लिए जीना आप के जीवन का चरम लक्ष्य है। यदि आपका लक्ष्य सामने रहा तो निश्चय ही हिम्मत के बल पर आप समाज के अग्रगण्य लोगों में गिने जाते हैं।

शुभ तारीखें- जिन व्यक्तियों का जन्म मूलांक 6 है, उनके लिए प्रत्येक मास की 6, 15 तथा 24वीं तारीख अनुकूल एवँ सिद्धप्रद होती है।

शुभ दिवस- आपके लिए बुधवार एवं शुक्रवार सार्वाधिक श्रेष्ठ है।

शुभ वर्ष- जीवन का 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69 और 78वाँ वर्ष आपके लिए सर्वाधिक श्रेष्ठ व उन्नतिशील होंगे।

मन्त्र- निम्न मन्त्र के जप से सभी प्रकार की सम्पादित ऐश्वर्य, वाहन, सुख व भोग आदि प्राप्त होंगे।

।। ओम् गं गणपतये नमः।। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.