Move to Jagran APP

08 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 8 वालों को आज के दिन संपत्ति से लाभ मिलेगा

Numerology Horoscope 08 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 08 फरवरी 2020 का अंक फल।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:20 AM (IST)
08 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 8 वालों को आज के दिन संपत्ति से लाभ मिलेगा
08 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 8 वालों को आज के दिन संपत्ति से लाभ मिलेगा

Numerology Horoscope 08 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 08 फरवरी 2020 का अंकफल। आज का विशेष अंक 2 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।

loksabha election banner

मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)

आज एक अंक वाले शुभ कार्य सम्पन्न करेंगे। नौकरी में अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। आज आपकी गाड़ी का चलान हो सकता है। 

मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 तारीख)

आज मूलांक 2 वालों को सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। अगर आपका व्यवसाय साझेदारी में है तो मतभेद हो सकते हैं। आज आप अपने पेट का ध्यान रखें। 

मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख) 

मूलांक 3 वाले आज धर्म-कर्म के काम कर सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए अवसर मिल सकता है। अपने से बड़ी स्त्री या पुरुष से संबंधों को लेकर बदनामी हो सकती है। 

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)

आज के दिन 4 अंक वालों के राहू और शनि मित्र है अंत: आज शनिवार को आप को समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। आज नींद कम आएगी। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। 

मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)

मूलांक 5 वालों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आज कानूनी दांव पेंच से बचें। ससुराल से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन धीरे चलाएं। 

मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख) 

आज मूलांक 6 वालों के लिए भाग्योदय का दिन है। नया व्यवसाय आरंभ किया जा सकता है। माता या पत्नी का स्वास्थ्य आज ठीक नहीं रहेगा। विदेश से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। 

मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)

आज मूलांक 7 वालों के धन, सुख, सम्मान व संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नए व्यवसाय करने का विचार भी मन में आ सकता है। मधुमेह की जांच करवायें।

मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)

मूलांक 8 वालों का आज शुभ कार्यों पर व्यय होगा। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। 

मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)

मूलांक 9 वालों ने अगर बैंक लोन के लिए आवेदन दिया है तो आज स्वीकार हो जाएगा। संतान व पत्नी की ओर से चिंता रहेगी। कमर दर्द जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है। 

- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया 

ankguru@gmail.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.