Move to Jagran APP

04 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 3 वालों के लिए आज जल्दबाज़ी में निर्णय लेना ठीक नहीं

Numerology Horoscope 04 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 04 फरवरी 2020 का अंक फल।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 10:22 AM (IST)
04 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 3 वालों के लिए आज जल्दबाज़ी में निर्णय लेना ठीक नहीं
04 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 3 वालों के लिए आज जल्दबाज़ी में निर्णय लेना ठीक नहीं

 Numerology Horoscope 04 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 04 फरवरी 2020 का अंकफल। आज का विशेष अंक 8 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।

loksabha election banner

मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)

आज धर्म-कर्म के लिए शुभ दिन है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजनीति के कार्यों के लिए अच्छा दिन है। शत्रुओं से सावधान। 

मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 तारीख)

मूलांक 2 वालों के लिए आज सफलता का दिन है। शेयर में आज पैसा न लगाएं। घर के शुभ कार्यों में व्यय होगा। नाम व यश भी हो सकता है। 

मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख) 

मूलांक 3 वालों के लिए आज जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय ठीक नहीं रहेगा। सफलता का दिन है। सर्दी ज़ुकाम जैसे रोग परेशान करेंगे। 

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)

आज के दिन मूलांक 4 वाले अपने मन को वश में रखें। आज गहरे पानी में न जाएं। रिश्वत व जुएं से दूर रहें। मित्र भी आज शत्रु बन सकते हैं। 

मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)

मूलांक 5 वालों को मुकदमे के मामले में आज परेशानी हो सकती है। आज व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप लेखक हैं तो आज का दिन अच्छा है। 

मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख) 

आज बड़ी योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आजज ईश्वर की कृपा आप पर है। घर परिवार में आज मंगल कार्य हो सकते हैं। अर्थ व्यवस्था अच्छी रहेगी।

मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)

आज नए व्यवसाय का आरंभ आप कर सकते हैं। मित्रों से सावधान रहें। बाहों या कंधो में दर्द रह सकता है।  

मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)

मूलांक 8 वालों के लिए आज तीर्थयात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में उतार चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन का भी ध्यान रखें। 

मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)

मूलांक 9 वालों को आज शनि धन लाभ देगा। तीर्थयात्रा का योग भी बन सकता है। नौकरी में अनचाहा परिवर्तन हो सकता है। 

- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया 

ankguru@gmail.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.