02 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 7 वालों के बिजनेस में तरक्की होगी, आर्थिक लाभ का योग है
Numerology Horoscope 02 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 02 फरवरी 2020 का अंक फल।
Numerology Horoscope 02 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 02 फरवरी 2020 का अंक फल। आज का विशेष अंक 7 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।
मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)
मूलांक 1 वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे। क्रोध से बचें, अन्यथा हानि होगी।
मूलांक 2 (2,11,20 और 29 तारीख)
आज मूलांक 2 वालों का विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। आज आपको किसी का छोड़ा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज के दिन आलस्य का त्याग करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख)
मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आज का दिन आनंद से भरपूर है। भूमि एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है, लेकिन आलस्य से कार्य प्रभावित होंगे।
मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)
मूलांक 4 वालों के सुखों में वृद्धि होगी। सरकार से सहयोग मिलेगा। रुपये-पैसे के लेन देन में सावधानी रखें। वाहन धीरे एवं सावधानी से चलाएं।
मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)
मूलांक 5 वालों के लिए नया बिजनेस शुभारंभ करने के लिए आज बेहतरीन दिन है। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। स्त्री पक्ष से आपको कष्ट मिल सकता है।
मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख)
मूलांक 6 वाले आज नए मित्र बनाएंगे, हालांकि आप महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहें। बिजनेस के मामले में आप यात्रा का प्लान बना सकते है।
मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)
आज के दिन का विशेष अंक 7 है और आपका मूलांक भी 7 है। ऐसे में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में तेजी आने की पूरी संभावना है।
मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा निरस हो सकता है। मन उदास रहेगा। आपको शुभ और अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। राजनीति और बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समाज में प्रसिद्धि प्राप्त होगी, लेकिन अपने ही लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया
ankguru@gmail.com