Number 5 Numerology 2021: इस साल आप पर किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें अंक 5 का वार्षिक अंकफल
Number 5 Numerology 2021 नववर्ष आ चुका है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आया है। जागरण अध्यात्म में आज हम अंक ज्योतिष के आधार पर आपको बता रहे हैं कि आपके लिए नया साल 2021 कैसा रहेगा। अंक 5 वाले पढ़ें अपना वार्षिक अंकफल।
Number 5 Numerology 2021: अंक ज्योतिष के जरिये आप के जीवन में होने वाली घटनाओं और उनसे आपके करियर से लेकर लव लाइफ और स्वास्थ्य तक पर पड़ने वाले प्रभावों के बारें में जान सकते हैं। ऐसे में हम अंक ज्योतिष की इस प्राचीन विधा के जरिए आपको बताएंगे कि नववर्ष 2021 का पूरा साल आपके लिए कैसा बीतेगा, जीवन के किस क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी और कहां आपको अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
नववर्ष 2021
वर्ष 2021 का कुल योग 5 (2+0+2+1+=5) है और अंक 5 का संबध स्वतंत्रतापूर्ण जीवन, यात्राओं, परिवर्तनों और नए लोगों से मुलाकातों से है। अतः वर्ष 2021 में लोग व्यावसायिक और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपेक्षाकृत रूप से अधिक उत्सुक रहेंगे। हालांकि इस दौरान जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपने धैर्य और समझदारी का परिचय भी देना होगा।
यहां बताया गया अंक भविष्यफल आपके मूलांक पर आधारित है और यह मूलांक आपकी जन्म तिथि के जरिए ज्ञात किया जाता है। तो आइये जानते है कि आपके लिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा-
वर्ष 2021: अंक 5 का भविष्यफल (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: E, H, N तथा X
स्वभाव: अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी के मुताबिक मूलांक 5 वाले लोगों के लिए व्यक्तिगत जीवन में आजादी का बहुत महत्व है। इन्हें किसी भी प्रकार का प्रतिबंध, दखलंदाज़ी या बंदिशें बिलकुल नापसंद हैं। इनमें दूसरों को मोटीवेट करने यानी की प्रोत्साहित करने का अद्भुत हुनर होता है, इसलिए लोगों के बीच यह जल्द ही लोकप्रिय हो जाते हैं और इनका फ्रेंड सर्किल भी काफी बड़ा होता है।
अंक फल: अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। वर्ष 2021 में आपको जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इसका पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और सोच में कुछ आवश्यक परिवर्तन लाना होगा। आप निश्चित ही एक बुद्धिमान और मेहनती व्यक्ति है, लेकिन आपके मन में विद्यमान दुविधाएं और शंकाएं आपको बार-बार आगे बढ़ने से रोकती हैं। आपको खुद के द्वारा लिए गए निर्णयों पर पूरा विश्वास कर इस आन्तरिक द्वन्द को पीछे छोड़ना होगा।
करियर: करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके मन में नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन भी बन सकता है। ऐसा करने के लिए यह एकदम उचित समय है, जो कि दीर्घकाल में आपको लाभ देगा। हालांकि इस प्रकार का निर्णय वर्ष की मध्यावधि से पहले लेना बेहतर होगा। मल्टी-नेशनल कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को जुलाई-अगस्त के महीने में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से वर्ष 2021 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। निश्चित तौर पर आपकी आमदनी में तो वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बिना योजना के खर्चे न करें और भविष्य में होने वाले इस प्रकार के खर्चों के लिए पर्याप्त बचत की व्यवस्था जरुर करें।
परिवार: वर्ष के प्रारंभ में कुछ ग़लतफ़हमी के चलते परिवार के सदस्यों के साथ कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही स्थितियां सामान्य भी हो जायेंगी। मूलांक 5 के अविवाहित युवक-युवतियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। साल के अंत तक आपका विवाह आपके पार्टनर से होने के संकेत मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य: अगर बात की जाए आपके स्वास्थ्य की, तो आपको वर्षांत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दांतों से सम्बंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। नियमित मेडिकल चेकअप कराने में लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, सफ़ेद, हल्का खाकी
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार और शनिवार।
5 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: अल्बर्ट आइंस्टीन, विलियम शेक्सपियर, दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी, डोनाल्ड ट्रम्प, आमिर खान और विराट कोहली।