Mulank 2 Numerology Prediction 2023: 2,11, 20 और 29 को जन्मे लोगों का कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल
Mulank 2 Numerology Prediction 2023 अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 2 वालों के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इस साल अच्छे परिणाम के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने होंगे। जानिए तिथि के अनुसार अपना वार्षिक राशिफल।
नई दिल्ली, Numerology Prediction 2023 For Number 2: साल 2022 खत्म होने में बस कुछ ही समय बाकी है। साल 2023 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि नया साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि मूलांक 2 वाले के लिए नया साल यानी 2023 कैसा रहेगा।
स्वास्थ्य- इस मूलांक के लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी भावनाओं के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक का समय चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसलिए लोगों की बातों को दिल पर लेने से बचें। बाकी के महीने स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कार्य- नया व्यापार शुरू करने के लिए ये साल सही नहीं है। नौकरी पेशा वाले मौजूदा नौकरी को तब तक न छोड़े जब तक उनको दूसरी नौकरी ना मिल जाए। आपको पदोन्नति और तरक्की के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस मूलांक के लोगों के लिए नए साल का दूसरा भाग बेहतर रहेगा।
रिलेशनशिप - रिश्तों के लिए ये साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अपने पार्टनर को समझने में परेशानी होगी जिसके चलते अकेलेपन की भावना भी पैदा हो सकती है। इस वजह से सोच समझ कर ही अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ें ।
शिक्षा - इस वर्ष अच्छे परिणाम के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। धैर्य और लगन से प्रयास करते रहें तो सफलता जरूर मिलेगी। पढ़ाई को लेकर विदेश यात्रा में विलंब भी हो सकता है।
शुभ रंग - सफेद ।
शुभ दिशा - दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए बैठें।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''