विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नागराज तक्षक का निवासस्थान है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं इसके कपाट

Published: Mon, 17 Aug 2026 01:15 PM (IST)

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में केवल नाग पंचमी के दिन ही खुलता है। पौराणिक कथा के अनुसार, यह नागराज तक्षक का निवास स्थान है और यहां दर्शन से कालसर्प दोष दूर होता है।

बेहद अद्भुत है नागचंद्रेश्वर मंदिर

बेहद अद्भुत है नागचंद्रेश्वर मंदिर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के तीसरे सोमवार के दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अधिक संख्या में भक्त पहुंचे। इस मंदिर की तीसरी मंजिल पर नागचंद्रेश्वर मंदिर भी है। इस मंदिर के कपाट नाग पंचमी के दिन ही खुलते हैं, जिसकी वजह से अधिक संख्या में भक्तों के आने पर मंदिर में भगदड़ मच गई।

कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आई है। नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar Temple) अधिक अद्भुत और रहस्यमयी है। इस मंदिर के कपाट नाग पंचमी की रात 12 बजे खुलते हैं और अगली रात 12 बजे मंदिर के कपाट एक साल के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर की पूजा-अर्चना और दर्शन करने से भक्त की कुंडली में कालसर्प दोष, राहु-केतु दोष और सर्प भय दूर होता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल भर बंद क्यों रहते हैं और नाग पंचमी के दिन ही क्यों खुलते हैं। इसके पीछे की कथा नागराज तक्षक से संबंधित है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इस मंदिर से जुड़ा रहस्य और खासियत के बारे में।

_Nagchandreshwar Temple

(Pic Credit- File Photo)

नागचंद्रेश्वर मंदिर की खासियत

नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थापित है। इस मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती की प्रतिमा स्थापित है, जिसमें वे शेषनाग के आसन पर विराजमान हैं। यह मंदिर इसलिए भी अधिक प्रसिद्ध है, क्योंकि इस मंदिर के कपाट नाग पंचमी के दिन 24 घंटे के लिए ही खुलते हैं। 

आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी कि यह एक दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर हैं, जहां महादेव सर्प शय्या पर विराजमान हैं। वैसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु सर्प शय्या पर विश्राम करते हैं। नाग देवता महादेव के ऊपर फन फैलाए हुए हैं। नाग पंचमी के दिन पर नागचंद्रेश्वर मंदिर की त्रिकाल पूजा का अधिक महत्व है।

मंदिर से जुड़ी कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव को प्रसन्न करने के लिए नागराज तक्षक ने कठिन तपस्या की थी। नागराज तक्षक की तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्हें अपने सानिध्य में रहने का वरदान दिया। ऐसा माना जाता है कि नागराज तक्षक स्वयं इस एकांत स्थान पर वास करते हैं। इसी वजह से नाग पंचमी के दिन को छोड़कर नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल भर बंद रहते हैं। मंदिर के कपाट इसलिए बंद रखे जाते हैं, क्योंकि उनके एकांत में विघ्न न पड़े।

यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां तीनों लोकों के भ्रमण के बाद विश्राम करते हैं भगवान शिव, क्या है इसका इतिहास?

यह भी पढ़ें- सावन में महाकाल के दर्शन: भारत के एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा और अनुष्ठान

यह भी पढ़ें- ज्योतिर्लिंग भी और शक्तिपीठ भी... भारत के इस अनोखे शिव मंदिर का रहस्य जानकर दंग रह जाएंगे आप!

 Temple Source- shrimahakaleshwar

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।