बालासोर में भी जगन्नाथ मंदिर
ओडिशा के बालासोर शहर में भी जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया गया है। पुरी स्थिति विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर को बनाने में 17 करोड़ रुपये की लागत आई है
By Monika minalEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 04:18 PM (IST)
बालासोर। ओडिशा के बालासोर शहर में भी जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया गया है। पुरी स्थिति विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर को बनाने में 17 करोड़ रुपये की लागत आई है। रविवार को इसे आम जनता के दर्शनार्थ खोल दिया गया।
तीन एकड़ क्षेत्र में बने परिसर में पांच मंदिरों का निर्माण किया गया है। मंदिर की दीवारों पर ओडिशा की परंपरागत चित्रकारी की गई है। गौरतलब है कि बालासोर चांदीपुर समुद्रतट के लिए प्रसिद्ध है जहां बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें