क्या आपका भी सालों से अटका है प्रमोशन? लाल किताब के ये 3 उपाय करते ही बॉस खुद बढ़ाएगा आपकी पोस्ट
कई बार हमारे जीवन में ऐस समस्याएं आती हैं जिनका समाधान मिलना कठिन होता है। ऐसे ही अगर आपकी नौकरी ...और पढ़ें

नौकरी में प्रमोशन के लिए लाल किताब के प्रभावी उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सूर्य देव को नियमित अर्घ्य देने से बाधाएं दूर होती हैं।
शनिवार को कौए को भोजन कराने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार को गाय को केला खिलाने से नौकरी में तरक्की मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, लेकिन कई बार आपकी लाख कोशिशें भी कामयाब नहीं होती हैं और सफलता मिलने में काफी समय लग जाता है। कई बार वर्कप्लेस में भी आप कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, लेकिन तरक्की मानो रुक सी जाती है।
इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में नौकरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हुए परिस्थितियां अपने अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो लाल किताब में कई उपाय बताए गए हैं।
लाल किताब के ये उपाय न सिर्फ आपको नौकरी में तरक्की पाने में मदद करेंगे, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी अच्छा करने में मदद करेंगे। आइए जानें लाल किताब के कुछ अचूक नुस्खों के बारे में।
सूर्य देव को अर्घ्य दें
सूर्य को नियमित अर्घ्य देने से नौकरी में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के योग बनते हैं। सूर्य को जल अर्पित करते समय उसमें गुड़ और पीले फूल अर्पित करें और सूर्य के मंत्रों के साथ इसे अर्पित करें।
आप रोज सुबह 8 बजे से पहले गायत्री मंत्र का जाप करें। आपको किसी भी रविवार से शुरू करके लगातार 11 दिनों तक यह उपाय करना होगा। इसके फलस्वरूप आपको जल्द ही नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सूर्य को अर्घ्य आप मनोकामना पूरी होने के बाद भी दें।
शनि देव को करें प्रसन्न
लाल किताब के अनुसार, अगर आपकी नौकरी में बाधाएं आ रही हैं और लंबे समय से प्रमोशन रुका हुआ है, तो शनि देव को प्रसन्न करना जरूरी है। इसके लिए आप कड़ी मेहनत के साथ शनिवार के दिन कौए के नाम से भोजन निकालें और यदि संभव हो तो कौए को स्वयं भोजन कराएं।
शनिदेव की सवारी माने जाने वाले कौए को भोजन कराने से शनि देव का आशीर्वाद आपको मिलेगा और जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
गुरुवार को गाय को केला खिलाएं
यदि आप प्रत्येक गुरुवार को गाय को केला खिलाएंगे, तो आपकी नौकरी में आने वाली हर एक बाधा दूर हो सकती है। इसके अलावा आप नौकरी में तरक्की की बाधाओं को दूर करने के लिए पक्षियों को सात तरह के अनाज खिलाएं। सात अनाज या सतनाजा में साबुत उड़द या काली दाल, साबुत मूंग या हरी मूंग दाल, गेहूं, काले चने, जौ, चावल और बाजरा को शामिल अक्रें और इन्हें पक्षियों को अर्पित करें।
इन सभी उपायों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना जरूरी है। बहुत जल्द ही इसके परिणाम स्वरूप आप अपने वर्कप्लेस में सफलता हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें- किस्मत देगी राजा जैसा साथ! लाल किताब के इन 3 आसान नियमों को आजमाने से दूर होगी दरिद्रता
यह भी पढ़ें- कंगाल को भी धनवान बना सकते हैं 'लाल किताब' के ये 4 नियम, आज ही से कर दें शुरू
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
