विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Brihaspati Dev: इन राशियों पर हमेशा बरसती है देवगुरु बृहस्पति की कृपा, जीवन में खूब करते हैं तरक्की

Published: Thu, 12 Feb 2026 07:00 PM (IST)

सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन व्रत और पूजा करने ...और पढ़ें

Brihaspati Dev: देवगुरु बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

Brihaspati Dev: देवगुरु बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु संग देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां रखती हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा (Jupiter Transit Blessings) बरसने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और वंश में समय के साथ वृद्धि होती है। बृहस्पति देव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से ये जातक अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

बृहस्पति देव

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को ज्ञान और धन का कारक (Vedic Astrology Progress) माना जाता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को जीवन में मनचाही सफलता मिलती है। ज्योतिष अविवाहित लड़कियों को शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा और व्रत रखने की सलाह देते हैं।


लकी राशियां

4

देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। इन दोनों राशि के जातकों पर बृहस्पति देव की असीम कृपा रहती है। इसके साथ ही कर्क राशि के जातकों को भी बृहस्पति देव शुभ फल देते हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर भी गुरु की कृपा (Devguru Brihaspati Kripa) बरसती है। गुरु की कृपा से इन राशि के जातकों को जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं होता है।

ये जातक ज्ञान के माध्यम से धन कमाने में सफल होते हैं। इस राशि के जातक धार्मिक यात्रा अधिक करते हैं। इस राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण जी की भी विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से समय के साथ सुख-सौभाग्य और वंश में वृद्धि होती है। बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Guruwar Ke Upay: बार-बार बिगड़ रहे काम? जानें कुंडली में कमजोर गुरु को बलवान बनाने के अचूक तरीके

यह भी पढ़ें- गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ सकती है आपकी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।