Shukra Gochar 2025: 04 जनवरी से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
ज्योतिषियों की मानें तो (Shukra Nakshatra Parivartan) शुक्र देव जनवरी महीने के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। धन की समस्या से निजात पाने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान अवश्य ही करें। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जनवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह राशि एवं नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस माह के पहले सप्ताह में सुखों के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान हैं। वहीं, 04 जनवरी को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इनमें दो राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी
शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2025)
वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव धनिष्ठा नक्षत्र में उपस्थित हैं। इस नक्षत्र में शुक्र देव 03 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव प्रातः काल के दौरान शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
शुक्र ग्रह गोचर 2025
शुक्र देव जनवरी महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 27 जनवरी तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, 28 जनवरी को शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में लंबे समय तक शुक्र देव रहेंगे। इससे मीन राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।
इन राशियों को होगा लाभ
शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि में शुक्र देव विराजमान हैं। अतः कुंभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मधुर होंगे लेकिन किसी एक सदस्य से अनबन हो सकती है।
हालांकि, मां से प्यार और स्नेह मिलेगा। तामसिक चीजों के सेवन से बचें। शारीरिक परेशानी हो सकती है। बिगड़े काम बन सकते हैं। कारोबार में धीरे-धीरे प्रगति दिखेगी। रोजगार में भी स्थिरता आएगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें।
इसके अलावा, मीन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती रहती है। आमदनी बढ़ेगी। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: अगले साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।