विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Sade Sati: अगले पांच साल तक ये 5 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, बरतें ये सावधानियां

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 31 Mar 2024 06:09 PM (IST)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 29 मार्च 2025 को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि ...और पढ़ें

Shani Sade Sati: अगले पांच साल तक ये 5 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित
Shani Sade Sati: अगले पांच साल तक ये 5 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्म फलदाता कहा जाता है।
  2. वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और अगले वर्ष राशि परिवर्तन करेंगे।
  3. 29 मार्च, 2025 को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Sade Sati: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्म फलदाता कहा जाता है। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और अगले वर्ष राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। ज्योतिषियों की मानें तो शनि के राशि परिवर्तन से 5 राशि के जातक अगले 5 साल तक पीड़ित रहेंगे। आइए, इन 5 राशियों के बारे में जानते हैं -  

यह भी पढ़ें: बुधवार के दिन जरूर करें ये 4 खास उपाय, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

साढ़े साती

  • ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 मार्च, 2025 को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, मीन राशि के जातकों पर दूसरा चरण शुरू होगा और कुंभ राशि के जातकों पर तीसरा एवं अंतिम चरण शुरू होगा।
  • कुंभ राशि के जातकों को 3 जून, 2027 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। इसी क्रम में मीन राशि के जातकों को 8 अगस्त, 2029 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। जबकि, मेष राशि के जातकों को 31 मई 2032 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
  • इसी दौरान 3 जून, 2027 से वृषभ राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। इस राशि के लोगों को 13 जुलाई, 2034 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मिथुन राशि के जातकों पर 8 अगस्त, 2029 को साढ़े साती शुरू होगी और 27 अगस्त, 2036 को समाप्त होगी।

बरतें ये सावधानियां

  • न्याय के देवता शनि देव बुरे कर्म करने वाले को दण्डित करते हैं। अतः बुरे कर्म न करें।
  • शनि देव जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य एवं परम भक्त हैं। अतः कृष्ण जनों का कभी दिल न दुखाएं। कहने का आशय है कि किसी का दिल न दुखाएं।
  • शनिवार के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। साथ ही इस दिन हेयर कटिंग न कराएं।
  • बेवजह किसी कुत्ते को परेशान न करें। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित होते हैं। श्वान की सेवा करें।

यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'