Singh Lagna Personality: गर्मजोशी से भरे होते हैं सिंह लग्न के जातक, पर्सनालिटी होती है खास
सिंह लग्न वाले जातक स्वाभाविक रूप से आत्मविश्वासी और नेतृत्व के लिए जन्मे होते हैं। सूर्य देव द्वारा शासित और सिंह के प्रतीक वाले यह अग्नि तत्व राशि वाले जातक गर्मजोशी से होते हैं। यह विस्तृत वैदिक ज्योतिषीय मार्गदर्शिका सिंह लग्न के व्यक्तित्व गुणों से लेकर करियर की दिशा की गहराई से विवेचना करती है। चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं इसके बारे में।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। इस राशि का प्रतीक शेर है, जिसे हिंदी में सिंह कहा जाता है। सिंह एक अग्नि तत्व की राशि है और इसका अधिपति सूर्य देव होते हैं। यह एक शाही राशि मानी जाती है, और स्वाभाविक रूप से इसमें जंगल के राजा के कुछ गुण विद्यमान होते हैं - जैसे नेतृत्व क्षमता, गरिमा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली उपस्थिति।
यह भविष्यवाणियां आपके लग्न पर आधारित हैं, जिसे हिंदी में लग्न कहा जाता है। लेकिन, आज भी बहुत से लोग अपने लग्न से अनजान रहते हैं। अधिकतर लोग केवल अपनी जन्मतिथि और महीने के आधार पर सूर्य राशि जानते हैं। यदि आपकी सूर्य राशि सिंह है, या आपकी चंद्र राशि सिंह है, तब भी यह विवरण आपके लिए उपयोगी और प्रासंगिक है।
पर्सनालिटी -
सिंह राशि के जातक क्रिएटिव, संवेदनशील, गर्मजोशी से भरे और पैशनेट होते हैं। इनमें ह्यूमर की जबरदस्त समझ होती है। इन्हें थिएटर, घूमना-फिरना और दोस्तों के साथ समय बिताना बहुत पसंद होता है। ये तारीफ पाना पसंद करते हैं। इनकी पर्सनैलिटी में रॉयल्टी और रिलैक्स नेचर दोनों होता है। किसी भी सिचुएशन में कंट्रोल लेना या लीड करना इन्हें अच्छा लगता है। सिंह राशि के लोग जहां जाते हैं, वहां चमक बिखेर देते हैं। लोग इनकी कंपनी को एन्जॉय करते हैं।
ये दृढ़ निश्चयी, पॉजिटिव सोच वाले, इंडिपेंडेंट और कॉन्फिडेंट होते हैं। लीडरशिप इनके नेचर में होता है। इनकी पर्सनैलिटी में नैचुरल अट्रैक्शन होता है और ये अपनी टीम के साथ अच्छे से तालमेल बनाते हैं। ये अमूमन ईजी-गोइंग और सिंपल रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी इनका व्यवहार घमंडी लग सकता है। जब ये खुद को फुलफिल नहीं महसूस करते, तो एक्स्ट्रावैगेंट हो सकते हैं।
सिंह जातक ईमानदार और रिस्पेक्टबल होते हैं। हर स्थिति में सही काम करने की कोशिश करते हैं।
ये ऑर्गेनाइज्ड होते हैं। इन्हें लग्जरी पसंद होती है और अपने करीबियों के लिए भी वही चाहते हैं।
अधिकतर लोगों के साथ ये फ्रेंडली रहते हैं। लेकिन अगर ये अपनी फीलिंग्स से कट जाएं तो थोड़ा इरिटेटिंग भी हो सकते हैं।
करियर -
सिंह राशि वाले हमेशा एनर्जी से भरे रहते हैं। ये अच्छे काम के लिए लगातार मेहनत करते हैं। इनकी सक्सेस काफी हद तक इनके बैकग्राउंड और बचपन में मिले लेसन्स पर निर्भर करती है। लेकिन इनमें लीडरशिप नैचुरली होती है, और जब फोकस करते हैं तो अच्छा परफॉर्म करते हैं। अगर ये अपने सीनियर्स और जूनियर्स के साथ सही रिलेशन मैनेज कर लें, तो इनका लीडरशिप अच्छा रिज़ल्ट देता है। इन्हें लग्ज़री चाहिए होता है, और उसे पाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। इसी वजह से अपने गोल्स को अचीव कर लेते हैं।
रिलेशनशिप्स -
सिंह राशि वाले रिश्तों में स्टेबल और डिपेंडेबल होते हैं। प्रैक्टिकल मामलों में इन पर भरोसा किया जा सकता है। ये जरूरत के वक्त हमेशा हेल्प के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कई बार ये इतने सख्त हो जाते हैं कि इनकी नरमी कंट्रोल में बदल जाती है। सिंह को खास और यूनिक महसूस करना बहुत पसंद होता है। रिश्तों में इन्हें पार्टनर की तरफ से एडमिरेशन चाहिए होता है।
ये सभी से बनाकर चलने की कोशिश करते हैं और सबके बीच रहना इन्हें अच्छा लगता है। लेकिन अगर हर वक्त इनकी तारीफ न हो, तो ये इमोशनली वल्नरेबल हो जाते हैं। अगर इन्हें इग्नोर किया जाए, तो सेल्फ-डाउट आने लगता है। ऐसे वक्त में इन्हें पार्टनर का इमोशनल सपोर्ट सबसे ज्यादा चाहिए होता है।
पैरेंट्स के रूप में सिंह जातक अपने पार्टनर और बच्चों दोनों की रिस्पेक्ट करते हैं। ये बच्चों को कॉन्फिडेंस और स्ट्रेंथ का अहसास कराते हैं और उन्हें मोटिवेट करते हैं कि वे अपने ड्रीम्स पूरे करें। बचपन में सिंह बच्चे अपनी फीलिंग्स, चाहे गुस्सा हो या एक्साइटमेंट, खुलकर दिखाते हैं। ये कभी-कभी पेरेंट्स को इरिटेट भी कर सकते हैं। इन्हें गाइडेंस चाहिए होती है ताकि ये अपनी इमोशंस को मैच्योर तरीके से हैंडल कर सकें।
यह भी पढ़ें - Mithun Lagna Personality: जिज्ञासु और आकर्षक होते हैं मिथुन लग्न के लोग, जानिए इनकी पर्सनालिटी
हेल्थ -
सिंह राशि का सबसे सेंसिटिव हिस्सा दिल होता है। इन्हें हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स, बैकपेन और स्पाइन इश्यू हो सकते हैं। इन्हें दिल में प्रेशर या सिर में तेज़ दर्द हो सकता है। हार्ट अटैक का रिस्क भी हो सकता है। सिंह जातक हेल्दी डाइट को प्रेफर करते हैं। इन्हें डेली रूटीन में फ्रेश फ्रूट्स और जूस शामिल करना चाहिए ताकि डाइजेशन ठीक रहे। फैटी फूड्स और वाइन से दूरी रखना इनके लिए फायदेमंद रहेगा। इन्हें बेवजह के स्ट्रेस से बचना चाहिए। रेगुलर एक्सरसाइज इनके लिए बेस्ट रहेगा।
फाइनेंस -
सिंह राशि वाले अच्छा कमा लेते हैं क्योंकि इन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल चाहिए होता है। लेकिन ये दूसरों को इम्प्रेस करने और अपनी दरियादिली के चलते बहुत ज़्यादा खर्च भी करते हैं। प्रॉब्लम ये है कि अच्छी इनकम होने के बावजूद इनका खर्चा इनकी फाइनेंशियल हेल्थ पर दबाव डाल देता है। इनके आसपास के लोग कई बार इनकी दरियादिली का गलत फायदा उठा लेते हैं। इसलिए इन्हें अपनी जेनरसिटी पर कंट्रोल रखना चाहिए ताकि नुकसान न हो।
सिंह जातक इन्वेस्टमेंट में अच्छे हो सकते हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी गलती होती है – अहंकार से फैसले लेना। कई बार ये गलती मानने से हिचकिचाते हैं और नुकसान बढ़ाते जाते हैं। इन्हें प्रॉपर फाइनेंशियल प्लान बनाकर उस पर चलना चाहिए और इन्वेस्टमेंट में स्टॉप-लॉस जैसे स्ट्रेटजी अपनानी चाहिए। तभी ये फाइनेंशियली सक्सेस पा सकते हैं। अहंकार से पैसे नहीं बनते।
यह भी पढ़ें - Vrishabha Lagna Personality: प्रैक्टिकल होते हैं ये लोग, जानिए वृषभ लग्न वालों की पर्सनालिटी
यह लेख Astropatri.com के अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा विशेष रूप से आपके लिए तैयार किया गया है। सुझाव या फीडबैक के लिए हमें लिखें: hello@astropatri.com.
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।