यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Gochar 2025: 01 अप्रैल से इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस
ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र कमजोर होने से जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना ...और पढ़ें

HighLights
- मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
- मेष राशि को सूर्य देव हमेशा शुभ फल देते हैं।
- तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही उनका अटका या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
ज्योतिषियों की मानें तो अप्रैल महीने में शुक्र देव, मंगल देव, बुध देव और सूर्य देव अपनी चाल बदलेंगे। सबसे पहले शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातक मालामाल होंगे। उनकी बिगड़ी किस्मत संवर सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर
वृषभ राशि
.jpg)
सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा से आपको अप्रैल महीने में शुभ फल प्राप्त होगा। सुखों में वृद्धि होगी। कोई महंगी चीज (मोबाइल, लैपटॉप, गेमिंग पीसी) आदि खरीद सकते हैं। फ्रीलांस काम से कमाई होगी। दोस्त को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुखों पर आप धन व्यय कर सकते हैं।
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सुख और समृद्धि एवं संपत्ति में वृद्धि होगी। घर बनाने के काम को खरमास के बाद शुरू कर सकते हैं। लेखन या क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों को नया काम मिल सकता है। वेडिंग प्लानर से जुड़े लोगों की कमाई होगी। कारोबार से दोगुना लाभ मिलेगा।
तुला राशि
.jpg)
शुक्र देव कई मामलों में तुला राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेंगे। बौद्धिक और तार्किक शक्ति में वृद्धि होगी। इससे आप बिजनेस में बेहतर कर सकते हैं। आपका रुका हुआ बिजनेस दौड़ने लगेगा। हालांकि, निवेश करते समय आप विचलित हो सकते हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर का सहारा ले सकते हैं।
रुके या अटके हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को नया काम का ऑफर आ सकता है। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। आर्थिक या कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
.jpg)
01 अप्रैल से वृश्चिक राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलने से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा हुआ है। आपके सभी रुके काम अब पूरे होंगे। आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। शुक्र और मंगल देव की कृपा से अप्रैल महीने में आपको धन लाभ हो सकता है। निवेश या शेयर मार्केट से आपको अकल्पनीय धन लाभ होगा। आपकी सोच से अधिक आमदनी होगी। किसी भी चीज में निवेश करने से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
.jpg)
शुक्र देव की चाल बदलने से कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुखों में अपार वृद्धि होगी। पहनने के शौकीन हो सकते हैं। इसके लिए आप अप्रैल महीने में खरीदारी कर सकते हैं। पार्टनर से प्यार मिलेगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।
भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। कोई बड़ी मनोकामना के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। घूमने का प्लान बनेगा। पूरे महीने आप सैर-सपाटे और पार्टी में मशगूल रह सकते हैं। धन लाभ का योग बन रहा है। देवों के देव महादेव की पूजा करें। आपको जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
.jpg)
वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव मई महीने तक रहेंगे। इस राशि पर शुक्र देव की असीम कृपा बरसती है। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि की हर मनोकामना पूरी होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। भौतिक सुखों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। हालांकि, निवेश करने से पहले अवश्य सोच-विचार लें। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इससे वेतन में भी वृद्धि होगी। बॉस से आपको शाबाशी मिल सकती है। धन की परेशानी दूर होगी। कर्म पथ पर अग्रसर रहें।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
