विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुक्र की बदलती चाल से इन राशियों का हर सपना होगा पूरा, करियर में आएगा बंपर उछाल

Published: Fri, 17 Apr 2026 11:00 AM (IST)

ज्योतिषी आनंद सागर पाठक के अनुसार, 19 अप्रैल को शुक्रदेव वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 11 मई ...और पढ़ें

आपके लिए कैसा रहेगा शुक्र गोचर का समय? (Picture Credit- AI Generated)

आपके लिए कैसा रहेगा शुक्र गोचर का समय? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 19 अप्रैल को शुक्रदेव (Shukra Gochar 2026) स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र इस राशि में 11 मई तक रहेंगे। इस अवधि में राशियों का कला, सौंदर्य और रिश्तों के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

ग्रहों का यह मंगलकारी गोचर व्यक्तिगत और आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र गोचर से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को कौन-से लाभ मिलेंगे।

shukra gochar upay  (2)

धनु राशि: शुक्रदेव आपके छठे भाव में आ रहे हैं, जिसकी वजह से सेहत को लेकर की गई छोटी सी लापरवाही भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अचानक बढ़ते खर्चों के कारण मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, इसलिए पैसों के मामले में संभलकर चलना ही बेहतर होगा। इस समय न तो किसी को बड़ा उधार दें और न ही खुद कर्ज लें। अपने रोज के जीवन में अनुशासन लाना और सादा खान-पान रखना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
क्या न करें: आर्थिक लेन-देन में बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें और विवादों को बढ़ाने से बचें।
उपाय: गाय को सफेद खाद्य पदार्थ खिलाएं और अपने आस-पास की सफाई का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि: आपकी कुंडली में राज योग बनाने वाले शुक्रदेव अब आपके पांचवें भाव में आ रहे हैं। इससे आपकी सोच में नयापन आएगा और आप कुछ नया और बेहतर कर पाएंगे, जिसके चलते करियर में धन लाभ के शानदार मौके मिलेंगे। अगर आपने पहले कहीं निवेश किया है या आप शेयर बाजार से जुड़े हैं, तो वहां से अचानक फायदा होने के अच्छे संकेत हैं। साथ ही, बच्चों की ओर से भी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
क्या न करें: अपनी क्षमताओं पर तनिक भी संदेह न करें और किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच को हावी न होने दें।
उपाय: नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करें और ताजे सफेद फूल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को करियर में मिलेगी नई मंजिल

कुंभ राशि: शुक्रदेव आपके चौथे भाव में आ रहे हैं, जिससे आपके घर की सुख-सुविधाओं और सुख-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप काफी समय से नया घर, जमीन या गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे, तो इस दौरान आपकी वह बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको पिता की संपत्ति से भी लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी या कारोबार में भी आपकी स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और स्थिर होगी, जिससे घर-परिवार में सुकून और शांति का माहौल बना रहेगा।
क्या न करें: घर के निजी या आंतरिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बिल्कुल न होने दें।
उपाय: शुक्रवार को मंदिर में ताजे दूध का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

मीन राशि: शुक्रदेव आपके तीसरे भाव में आ रहे हैं, जिससे आपके साहस और बातचीत करने के तरीके में एक अलग ही चमक दिखेगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते पहले से ज्यादा बेहतर और प्यार भरे हो जाएंगे। ऑफिस या बिजनेस में आप जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उसका अब आपको सही फल मिलेगा, जिससे मन को बड़ी संतुष्टि मिलेगी। इस समय आपका मन कुछ नया सीखने या किसी कला की ओर झुक सकता है, जो आगे चलकर आपकी पर्सनैलिटी को और भी ज्यादा निखारेगा।
क्या न करें: अति-उत्साह या भावुकता में आकर कोई ऐसा बड़ा वादा न करें जिसे भविष्य में निभाना कठिन हो।
उपाय: शुक्रवार को छोटे बच्चों में सफेद रंग की टॉफी या दूध से बनी मिठाई बांटें।

यह भी पढ़ें- 11 मई को स्वराशि मेष में लौटेंगे मंगल, जॉब में होगा प्रमोशन और कारोबार में बड़ा मुनाफा

यह भी पढ़ें- मेष राशि में आ रहे हैं ग्रहों के राजा सूर्य, इन 4 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com