Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: दिसंबर महीने में 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    धार्मिक दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। यह महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस महीने ग्रहों की स्थिति कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र देव (Shukra Gochar 2024) के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 25 Nov 2024 06:17 PM (IST)
    Hero Image
    Shukra Gochar 2024: दिसंबर महीने में 4 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 In Capricron Rashi: दिसंबर का महीना कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: दिसंबर महीने में ये 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2024)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव 02 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव भारतीय समयानुसार दिन में 11 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि (Shukra Gochar 2024) में गोचर करेंगे। इस दौरान 11 दिसंबर को श्रवण और 22 दिसंबर को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 28 दिसंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। वर्तमान समय में गुरु की भी कृपा मेष राशि के जातकों पर बरस रही है। वहीं, आने वाले समय में शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। मेष राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान शुक्र देव की भी कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    वृषभ राशि

    सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। निवेश करने से धन प्रॉफिट मिल सकता है। घर में उत्सव का आयोजन हो सकता है। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। बिगड़े कार्य बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र का घर आगमन से मन प्रसन्न हो सकता है। किसी कार्य में सफलता मिलने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुल मिलाकर वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उत्तम रहने वाला है।

    मीन राशि

    धनु और मीन राशि के जातकों को शुक्र देव के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है। मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। वहीं, आय भाव में शुक्र देव के विराजमान होने से मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। वहीं, धनु राशि के द्वितीय भाव में शुक्र देव की दृष्टि रहेगी। इसके लिए धनु राशि के जातकों की भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।