Grah Gochar 2024 December: दिसंबर महीने में ये 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ
ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिसंबर महीने (Grah Gochar December 2024) में आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 14 जनवरी तक रहेंगे। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2024 Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिसंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों की मानें तो दिसंबर महीने (December Grah Gochar 2024) में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही सुखों के कारक शुक्र देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए, दिसंबर महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-
यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी
सूर्य राशि परिवर्तन 2024
सूर्य देव 15 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। 15 दिसंबर को सूर्य देव देर रात 10 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 जनवरी तक रहेंगे। इस दौरान खरमास लगेगा। आसान शब्दों में कहें तो 15 दिसंबर से खरमास की शुरुआत होगी। वहीं, खरमास का समापन 14 जनवरी को होगा। खरमास के दौरान सूर्य देव 28 दिसंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
शुक्र गोचर 2024
सुख के कारक शुक्र दिनांक 02 दिसंबर को धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। 02 दिसंबर को शुक्र देव सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्र देव नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे। 11 दिसंबर को शुक्र देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 28 दिसंबर को शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही मन के कारक चंद्र देव हर दो दिनों पर राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम को कब और कैसे प्राप्त हुआ था कोदंड धनुष और क्या थी इसकी खासियत?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।