Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Nakshatra Parivartan 2024: 27 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    वर्तमान समय में शनिदेव (Saturn Transit 2024) कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके चलते मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 17 Dec 2024 08:12 PM (IST)
    Hero Image
    Shani Gochar 2024 Purva Bhadrapada: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 दिसंबर को सफला एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो सफला एकादशी के अगले दिन शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों को लाभ होगा। इन दो राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: न्याय के देवता शनिदेव कब होंगे मार्गी? नोट करें सही डेट और साढ़े साती की स्थिति

    कुंभ राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2024) 27 दिसंबर को शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 27 दिसंबर को शनिदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। अगले साल शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू होगा। इससे पहले साल के अंत में शनिदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इससे कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस नक्षत्र के पहले तीन चरण की राशि कुंभ है। अतः शनिदेव की विशेष कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार को गति प्रदान होगी। साथ ही सकल मनोरथ सिद्ध होंगे।

    मीन राशि

    पूर्वाभाद्रपद के अंतिम चरण की राशि मीन होती है। अतः शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। वहीं, 29 मार्च से मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। शनिदेव की कृपा से मीन राशि के जातकों को विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। सेहत का विशेष ख्याल रखें। भविष्य की प्लानिंग सोच समझकर करें। इसके लिए बड़े की सलाह ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।