Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Uday 2024: मार्च में इस दिन शनि होंगे उदय, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    शनि को हिंदू धर्म में न्याय का देवता माना जाता है क्योंकि वह मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। 18 मार्च सोमवार के दिन कुंभ राशि में शनि का उदय होने जा रहा है। इसका कुछ राशियों पर सकारात्मक देखने को मिलेगा तो वहीं कुछ को इसके नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 06 Mar 2024 03:21 PM (IST)
    Hero Image
    Shani Uday 2024 शनि के उदय से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Uday 2024 Effects: ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ग्रहों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। 18 मार्च 2024 को शनि, कुंभ राशि में ही उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं में शनि के उदित होने की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे कुछ राशियों को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, तो वहीं कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्या राशि

    शनि के उदय होने से कन्या राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है कि कन्या राशि के लोगों को धोखा मिले। इसलिए अभी फिलहाल अपने करियर में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। वैवाहिक जीवन मेंभी लड़ाई-झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में आपको शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि करना चाहिए।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए भी शनि का उदय मुश्किलें बढ़ाने वाला रहने वाला है। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और फिर ही कोई फैसला लें। साथ ही बेवजह के खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें -  Lord Shiva: भगवान शिव ने मस्तक पर क्यों धारण किया था चंद्रमा? जानें इससे जुड़ी कथा

    मिथुन राशि

    मिथुन राशियों के लिए भी शनि उदय कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं, तो फिलहाल ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी आदि में भी निवेश न करें। आप शनिवार के दिन शिव देव पर सरसों का तेल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'