विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Gochar 2025: शनि की चाल बदलने से इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, पटरी पर लौट आएगा बिजनेस

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 13 Apr 2025 11:00 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव (Shani Gochar 2025) को न्याय करने का अधिकार देवों के देव महादेव से मिला है। ...और पढ़ें

Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनिदेव हैं।
  2. मंगल देव की कृपा मकर राशि पर बरसती है।
  3. हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही राम भक्त हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। हनुमान जी की पूजा करने से शनि की बाधा दूर होती है। साथ ही शनिदेव प्रसन्न होते हैं। न्याय के देवता शनिदेव के प्रसन्न होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। शनिदेव के राशि बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिला है। आने वाले समय में शनिदेव चाल भी बदलेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: इन 3 राशियों पर पूरे साल रहेगी साढ़ेसाती, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

कब शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल?

न्याय के देवता शनिदेव 13 जुलाई को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर वक्री होंगे। वर्तमान समय में शनिदेव मार्गी चाल चल रहे हैं। इसके बाद शनिदेव अक्टूबर महीने में वक्री से मार्गी होंगे। इस दौरान शनिदेव नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा।

तुला राशि

शनिदेव की चाल बदलने से तुला राशि के जातकों को फायदा होगा। इस राशि पर शनिदेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर एक मनोकामना पूरी होगी। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार या करियर को नया आयाम मिल सकता है। गाड़ी खरीद सकते हैं। अच्छे लोगों से दोस्ती होगी।

मकर राशि

न्याय के देवता शनिदेव की चाल बदलने से मकर राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। ठप पड़ा कारोबार दौड़ेगा। गुरु की कृपा से धन लाभ होगा। बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा।

मीन राशि

वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसके लिए मीन राशि के जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। शनिदेव कर्म अनुसार फल देते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती के दौरान अत्यधिक परेशानी नहीं होती है। वहीं, शनिदेव की चाल बदलने से मीन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिगड़े काम बनेंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 2030 तक इन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।