Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिवार से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 25 Mar 2025 08:06 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव (Shani Gochar 2025) तुला राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से तुला राशि वालों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। देवों के देव महादेव की पूजा करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। कुंडली में शनि मजबूत रहने से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    Hero Image
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से जातक को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। जातक को मेहनत करने पर अल्प समय में ही सफलता मिल जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कमजोर शनि या शनिदेव की कुदृष्टि रहने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार  की परेशानी आती है। साथ ही करियर और कारोबार में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति लाख चाहकर भी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में शनि मजबूत रखने की सलाह देते हैं। चैत्र अमावस्या के दिन  शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। इससे तीन राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    मिथुन राशि

    शनि गोचर से मिथुन राशि के जीवन में नया सवेरा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। आप विनम्र होंगे। धर्म-कर्म से संबंधित कामों में आप अधिक सक्रिय दिखेंगे। नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। राजकीय सुख मिल सकता है। सरकारी नौकरी के योग हैं। करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। प्रगति की राह पर अग्रसर रहेंगे। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी। धन की परेशानी दूर होगी। आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में नया पार्टनर मिल सकता है।

    तुला राशि

    शनिदेव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। अधिकांश मामलों में शनिदेव की कृपा आप पर बरसेगी। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। लोग आपका सम्मान करेंगे। राजकीय कद बढ़ेगा। विषय वासनाओं से बचकर रहना होगा। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ सकती है। लोगों के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखें। किसी अपने का साथ मिलेगा। इससे आप खुद को लकी मानेंगे। कर्मशील बने रहें। 

    वृश्चिक राशि

    शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। आप देश और दुनिया का भ्रमण कर सकते हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में आपको कुछ परेशानी आ सकती है। मनमौजी स्वाभाव के चलते कुछ कामों में व्यवधान आ सकता है। शनिदेव की कृपा से आपको सुख मिलेगा। शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, आपको सत्मार्ग पर अग्रसर रहना है। कर्मशील होकर काम करते रहें। जीवन में अवश्य ही सफलता मिलेगी। हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करे। साथ ही शनिवार के दिन काले तिल का दान करें।

    यह भी पढ़ें: शनि अमावस्या पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया, इन राशियों को रहना होगा सावधान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।