विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Gochar: साल 2025 में इन दो राशियों को शनि की ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 25 Nov 2024 03:59 PM (GMT+05:30)

धार्मिक मत है कि शनिदेव (Shani Gochar 2025) की पूजा करने से जातक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के ...और पढ़ें

Shani Gochar: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
Shani Gochar: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है।
  2. इस दिन शनिदेव की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जाती है।
  3. शनिदेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 कई राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें सबसे पहले न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशिचक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं, दो राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। जबकि, एक राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम को कब और कैसे प्राप्त हुआ था कोदंड धनुष और क्या थी इसकी खासियत?

शनिदेव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

न्याय के देवता शनिदेव अगले साल मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। अगले साल शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिदेव 29 मार्च, 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

शनि की ढैय्या से मुक्ति

वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव के गोचर के चलते कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही दोनों राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इससे कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। सभी बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

साढ़े साती से मुक्ति

शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलते ही मकर राशि के जातकों को जीवन में व्यापक लाभ देखने को मिल सकता है। सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। विवाह के इच्छुक जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। इसके लिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें: क्यों भगवान श्रीराम ने राज सिंहासन के बदले 14 वर्षों का वनवास चुना? जानें इसके पीछे का गूढ़ रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।