विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाउसहेल्प का अपमान करने से नाराज हो जाते हैं ये ग्रह, जीवन में आती हैं कई समस्याएं

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:42 PM (IST)

घरेलू सहायकों के साथ दुर्व्यवहार करने से शनि और बुध ग्रह नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

शनि और बुध ग्रह के प्रकोप से कैसे बचें?  (Picture Credit- AI Generated)

 शनि और बुध ग्रह के प्रकोप से कैसे बचें? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी को लगभग घरों में हाउसहेल्‍प की जरूरत पड़ती है, मगर कई बार कुछ लोगों का व्‍यवहार इन लोगों के साथ अच्‍छा नहीं होता है। ज्‍योतिषशास्‍त्र में इन लोगों को बहुत ही महत्‍वपूर्ण बताया गया है। उनके साथ सम्मान और अच्छे व्यवहार से पेश आना मानवीय दृष्टि से तो जरूरी है ही । साथ ही, ज्योतिष शास्त्र में भी कर्मचारियों, सेवकों और घर के काम में हाथ बंटाने वाले लोगों के साथ कुछ ग्रहों को जोड़ा गया है।

ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, घरेलू कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने, उनका मेहनताना रोकने या उनके साथ अन्याय करने से शनि और बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव की स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे का रहस्‍य।

शनि को माना जाता है श्रम और सेवा का कारक

ज्योतिष शास्‍त्र में शनि ग्रह को कर्म, मेहनत, न्याय, अनुशासन और सेवा से संबंधित माना जाता है। मेहनत करने वाले लोगों, मजदूरों और कर्मचारियों को भी शनि से जोड़कर देखा जाता है। इसी कारण माना जाता है कि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय करना, उसकी मेहनत का उचित मूल्य न देना या जानबूझकर उसे अपमानित करना शनि ग्रह को नाराज कर देता है। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, शनि व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। इसलिए दूसरों के श्रम का सम्मान करना और उनके अधिकारों के साथ न्याय करना महत्वपूर्ण माना गया है।

बुध का संबंध संवाद और व्यवहार से होता है

बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि, संवाद, वाणी, व्यवहार और दैनिक कामकाज से संबंधित माना जाता है। इसलिए घर या कार्यस्थल पर दूसरों से बातचीत का तरीका भी बुध से जोड़कर देखा जाता है। किसी हाउसहेल्प या कर्मचारी से लगातार कठोर भाषा में बात करना, उसका अपमान करना या छोटी-छोटी बातों पर उसे नीचा दिखाना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए बातचीत में संयम रखना और सामने वाले के सम्मान का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है।

शनि के अशुभ प्रभाव

ज्योतिषीय मान्यताओं में कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के कर्म शनि के सिद्धांतों के विपरीत होते हैं, तो जीवन में बाधाएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक परेशानियां, काम में रुकावट, बार-बार असफलता या अनावश्यक तनाव जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

बुध के अशुभ प्रभाव

किसी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार करने से केवल सामने वाला ही प्रभावित नहीं होता, बल्कि स्वयं उस व्यक्ति के मन पर भी इसका असर पड़ता है, जो गलत व्‍यवहार करता है या फिर गलत बातें बोलता है। लगातार किसी पर गुस्सा, उसका अपमान और विवाद का माहौल जीवन में तनाव बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- शनि ग्रह के छल्लों का रहस्य खुला: उपग्रह टाइटन और प्रोटो हाइप्रियन की टक्कर से हुई उत्पत्ति

यह भी पढ़ें- कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो क्यों करनी चाहिए गणेश जी की पूजा? ज्‍योतिष से जानें इसके कारण और लाभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।