Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवंबर में इस दिन शनि बदलेंगे अपनी चाल, बिजनेस में आ रही रुकावट होगी दूर

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 01:06 PM (IST)

    सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र में सभी ग्रहों के बारे में विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सभी ग्रह राशियों में भ्रमण करते हैं जिसे ग्रह गोचर के नाम से जाना जाता है। नवंबर में शनिदेव राशि (Saturn zodiac change November 2024) परिवर्तन करने जा रहे हैं जिसका असर राशियों पर पड़ेगा।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर शनिदेव करेंगे राशि परिवर्तन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करना शुभ माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर (Zodiac sign change November 2024) को मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन शनि ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि का गोचर राशियों के लिए अधिक प्रभावशाली माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता भी कहा जाता है। शनि ग्रह को सभी ग्रहों में धीमी गति चलने वाला ग्रह माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनि राशि परिवर्तन करने के बाद एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। इसके पश्चात दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

    यह भी पढ़ें:  Kartik Purnima 2024: कब और क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा? यहां पढ़ें इसकी वजह

    शनि इस दिन करेंगे गोचर

    शनिदेव सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं। वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनिदेव 15 नवंबर को शाम के समय 05 बजकर 11 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। गोचर करने से इसका प्रभाव (Saturn transit effects) राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। वहीं, कुंभ राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही व्यवसाय में लाभ होगा।

    शनि मजबूत करने के उपाय

    • ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को मजबूत करने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में शनिवार के दिन पीपल पेड़ की पूजा-अर्चना करें और जल अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि ग्रह महबूत होता है। साथ ही शनि के बुरे परिणामों से छुटकारा मिलता है।
    • इसके अलावा शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाएं। साथ ही गरीब लोगों में दान करना शुभ माना जाता है।  
    • अगर आप शनि ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो शनिवार का व्रत करें। ऐसा माना जाता है कि विधिपूर्वक शनिवार का व्रत करने से शनि की स्थिति मजबूत होती है।

     यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें इन पूजन नियमों का पालन, दूर होगी आर्थिक तंगी

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।