विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 जुलाई से शनि की होगी उल्टी चाल, इन राशि वालों का लाएगी गोल्डन टाइम

Published: Tue, 24 Jun 2025 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 04:44 PM (IST)

न्याय के देवता शनिदेव 13 जुलाई को सुबह 9.36 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे। वह 28 नवंबर तक ...और पढ़ें

पूर्व में किए गए कामों का पूरा क्रेडिट मिलेगा। बनेंगे धन लाभ के मौके।

पूर्व में किए गए कामों का पूरा क्रेडिट मिलेगा। बनेंगे धन लाभ के मौके।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कर्म के देवता और दंडाधिकारी, जब वक्री होंगे, तो उनके फल देने की शक्ति बहुत बढ़ी हुई होगी। साथ ही जिन कामों का फल समय पर लोगों को नहीं मिला था, उसका शुभ फल देने का काम इस दौरान शनिदेव पूरी शिद्दत के साथ करेंगे। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों के जातकों को मिलेगा फायदा।

Kark

घर की परेशानियां होंगी खत्म 

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव नौंवे घर में शनिदेव वक्री हो रहे हैं। लिहाजा, घर-परिवार, मां, भूमि, भवन और वाहन के मामले में जो काम अधूरे रह गए थे, वो अब पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में चल रही परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं।

जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म से जुड़े काम कर सकते हैं। छोटी यात्राओं के मौके मिल सकते हैं। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिल सकता है।

Vrishak

अब मिलेगा पुराने काम का क्रेडिट

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का पांचवें घर में वक्री होना पूर्व में किए गए कामों का फल दिलाने का समय लेकर आ रहा है। जिन कामों को पहले नजरअंदाज कर दिया गया था। जिस मेहनत का फल नहीं मिला था। जो क्रेडिट आपको नहीं दिया गया था। अब वह मिल सकता है।

इसके साथ ही संतान पक्ष से भी पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा। संतान की तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। मनोरंजन के लिए समय निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 13 जुलाई से शनि देव हो रहे हैं वक्री, जानिए किस राशि के जातकों को रहना है सावधान 

Makar

आत्म विश्लेषण का है यह समय 

मकर राशि के जातकों के तीसरे घर में शनि के वक्री होने से उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी यात्राओं के मौके बनेंगे। करियर में सफलता के योग बनेंगे। इसके अलावा छोटे भाई-बहनों से चल रहे मन-मुटाव दूर हो सकते हैं। आप आत्म विश्लेषण करेंगे और अपने पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Kumbh

धन लाभ के मौके मिलेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। आपको इस समय में अटका हुआ धन मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि देव आमदनी बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोल सकते हैं। धन आगमन से मन खुश होगा और परिवार में खुशी के मौके आएंगे।

यह भी पढ़ें- सिंह राशि में महालक्ष्मी राजयोग 29 जून को बनेगा, जानिए किन लोगों की निकलेगी लॉटरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।